पनीर कटलेट रेसिपी – घर पर ही बनाकर खाएं, यह स्वादिष्ट रेस्टोरेंट जैसा पनीर कटलेट आसान और स्वादिष्ट रेसिपी है, जो उबली हुई सब्जियां और मसाले के साथ पनीर डालकर तैयार किया जाने वाला कटलेट क्रिस्पी और मजेदार होता है ,यह रेसिपी starter के रूप में भी सर्वे की जाती है ,इस रेसिपी को आप छोटी-मोटी पार्टी या फिर बच्चों के लंच बॉक्स में स्नैक्स के रूप में दे सकते हैं ,यह एक भारतीय कटलेट पनीर प्रोटीन से भरपूर रेसिपी है, शाकाहारी लोगों के लिए बहुत ही अच्छी और स्वादिष्ट रेसिपी है, इस रेसिपी को हरी चटनी और मीठी चटनी के साथ सर्वे किया जाता है ,चलिए जानते हैं पनीर कटलेट कैसे बनाते हैं।

सामग्री:
- 300 ग्राम – पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
- 2 – आलू (उबले हुए)
- 1 – गाजर (कद्दूकस किया)
- 1 – शिमला मिर्च (बारीक कटी)
- 3 – ब्रेड स्लाइस
- 1/2 – चम्मच चिल्ली फ्लेक्स
- 1/2 – चम्मच जीरा
- 1 – चुटकी चाट मसाला
- 1 – चम्मच ऑर्गेनो
- ½ कप – ब्रेडक्रम्ब्स
- 1 – प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 2 – हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 छोटा टुकड़ा – अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
- 2 बड़े चम्मच – धनिया पत्ती (कटी हुई)
- नमक – स्वादानुसार
- ½ छोटा चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
- ½ छोटा चम्मच – गरम मसाला
- ½ छोटा चम्मच – अमचूर पाउडर (वैकल्पिक)
- 2 बड़े चम्मच – कॉर्नफ्लोर (पेस्ट बनाने के लिए)
- 3 बड़े चम्मच – तेल (तलने के लिए)
बनाने की विधि –
- एक बाउल में पनीर,मैश आलू, ब्रेडक्रम्ब्स, प्याज, गाजर, शिमला ,मिर्च हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती, नमक और
- सारे मसाले डालकर सभी को अच्छे से मिला लें।
- तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे बराबर साइज के कटलेट बना लें। (टिक्की आकर के)
- अब एक कटोरी में कॉर्नफ्लोर और थोड़ा पानी डालकर पतला पेस्ट बना लें।
- तैयार कटलेट को पहले कॉर्नफ्लोर पेस्ट में डुबोएं और फिर ब्रेडक्रम्ब्स में अच्छे से लपेट लें । (ब्रेडक्रंब्स से कटलेट कुरकुरे बनेंगे)।
- कढ़ाई में तेल गर्म करें ,और कटलेट को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें।
- गरमा गरम तैयार कटलेट को टिशू पेपर पर निकाल लें।
- कटलेट को सर्वे करने के लिए एक प्लेट में सजाये और हरी चटनी टोमेटो केचप के साथ सर्व करें।
सुझाव –
- पनीर कटलेट बनाने के लिए आप इसमें अपनी मनपसंद सब्जियां भी डाल सकते हैं।
- नमक मिर्च का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार ही करें।
- अगर आप deep fry नहीं खाते हैं ,तो कटलेट को air fry कर सकते हैं।
YOU MAY ALSO LIKE this recipe –























