पनीर मलाई टिक्का – अगर आप कुछ नया और लाजवाब बनाकर खाना चाहते हैं ,तो घर पर ही बनाएं होटल स्टाइल में यह घर के ही कुछ मसाले से तैयार रेसिपी घर के बर्थडे पार्टी या फिर किटी पार्टी में बनाकर अपनी पार्टी को और भी अच्छा बना सकते हैं ,इस रेसिपी का नाम जितना अच्छा है,यह खाने में भी उतनी अच्छी है,यह रेसिपी दही और कुछ मसाले के मैरीनेशन से तैयार की जाती है ,पनीर मलाई टिक्का को हरी चटनी और प्याज के रिंकल्स नींबू के साथ सर्वे किया जाता है।

पनीर मलाई टिक्का
अगर आप कुछ नया और लाजवाब नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो एक बार यह पनीर की रेसिपी बनाकर जरूर देखें ,आईए जानते हैं, मलाई से भरपूर यह पनीर मलाई टिक्का कैसे बनाते हैं।

सामग्री –

  • 300 ग्राम – पनीर (चौकोर टुकड़ों में कटे)
  • 3 टेबलस्पून -ताज़ी मलाई
  • 2 टेबलस्पून – दही
  • 2 टेबलस्पून – काजू पेस्ट
  • 1 टीस्पून – अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1/2 टीस्पून – हरी मिर्च पेस्ट
  • 1 टीस्पून – नींबू का रस
  • 1/2 टीस्पून – सफ़ेद मिर्च पाउडर
  • 1/4 टीस्पून -गरम मसाला
  • 1 टीस्पून – पनीर टिक्का मसाला
  • नमक – स्वादानुसार
  • 1 टेबलस्पून – तेल

सजावट के लिए –

  • चाट मसाला – हल्का छिड़कने के लिए
  • प्याज के रिंग्स और नींबू स्लाइस

विधि –

  • एक बाउल में मलाई, दही, काजू पेस्ट, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च पेस्ट, नींबू रस, सफ़ेद मिर्च, गरम मसाला पनीर मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लें।
  • अब इसमें तेल डालकर फिर से अच्छे से मिक्स करें।
  • पनीर के टुकड़ों को क्रीमी मैरीनेशन में डालकर हल्के हाथ से मिलाएँ ताकि टुकड़े टूटें नहीं।
  • इसे कम से कम 1 घंटा (और बेहतर स्वाद के लिए 4 घंटे) के लिए फ्रिज में रख दें ताकि पनीर अच्छे से मैरिनेड हो जाए,ओवन को प्रिहीट 200°C पर करें, पनीर के टुकड़ों को स्क्यूअर (सीक) में लगाकर 5-7 मिनट बेक करें, बीच में घी/मक्खन ब्रश करें।
  • अगर आपके पास ओवन नहीं है तो नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा मक्खन गरम करें,और पनीर के टुकड़े दोनों तरफ से सुनहरे होने तक सेक लें।
  • गरमागरम पनीर टिक्का बनकर तैयार है इस रेसिपी को प्याज रिंग्स, नींबू स्लाइस और हल्का चाट मसाला छिड़ककर सर्व करें।

सुझाव –

  • पनीर टिक्का बनाने के लिए पनीर टिक्का को ज्यादा बेक नहीं करना है नहीं तो इसका टेस्ट कड़वा लगेगा।
  • नमक मिर्च का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार करें।

YOU MAY ALSO LIKE this recipe –

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here