मुर्ग मुसल्लम की रेसिपी :- चिकन से बनी यह रेसिपी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है,यह एक लोकप्रिय डिश है,जिसे लोग बहुत शौक से खाना पसंद करते हैं,चिकन को एकदम नए तरीके से तैयार करके मुर्ग मुसल्लम बनाया जाता है,इस रेसिपी को कुछ खास मसालों के साथ पकाया जाता है,नॉनवेज खाने वाले आपके मित्रों या फिर मेहमानों को बनाकर जरूर खिलाएं।

  Murgh Musallam Recipe

सामग्री-

  • 1 kg – चिकन
  • 1/4 कप – कच्चा पपीता
  • 1/4 कप – घी
  • 2 – प्याज ( बारीक कटा)
  • 5-6 साबुत – लाल मिर्च
  • 1 टीस्पून – खसखस, रोस्टेड
  • 1 टीस्पून – जीरा
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 – प्याज
  • 1 इंच -अदरक (कद्दूकस किया)
  • 1 टीस्पून- लहसुन का पेस्ट
  • 1/4 कप – गाढ़ा दही
  • 2 टीस्पून – गरम मसाला
  • 2 टीस्पून – देसी नारियल
  • एक बड़ी चुटकी केसर
  • 2 टीस्पून – वेटिवर
  • 2 टीस्पून – गर्म दूध
  • 1 टीस्पून – कटे बादाम
  • 2 हाफ ब्लॉइल अंडे आधा लंबाई में कटा
  • 2 टीस्पून – हरा धनिया

मुर्ग मुसल्लम बनाने की विधि-

  • केसर, वीटिवर और दूध को एक साथ घोलें और चिकन के अंदर का भाग साफ करें,और अंदर का भाग हटा दें।
  • पपीते के पेस्ट से चिकन को बाहर और अंदर से चिकना करें और फिर 5 मिनट के लिए छोड़ दें,5 मिनट बाद चिकन को धो लें,और सूखा कर पोंछ लें।
  • एक भारी तले की कड़ाही में घी गरम करें,और चिकन को तेज़ आंच पर ब्राउन होने तक भूनें चिकन को निकाल कर उसी घी में प्याज़ को ब्राउन और क्रिस्पी होने तक भूनें।
  • सभी पिसे हुए मसालों का मिक्सचर बनाये और,चिकन के अंदर और बाहर दोनों जगह पिसी हुई मसाले की सामग्री लगाएं।
  • जब प्याज गहरे भूरे रंग के हो जाएं,तो आंच तेज कर दें,और चिकन डालें।
  • सभी तरफ पलट कर तलें, ताकि सारा चिकन फ्राई हो जाए, आंच को कम करें,और हर 5-7 मिनट में चिकन के नरम होने तक पकाए।
  • अब गरम मसाला,नारियल और केसर का मिश्रण डालें,और चिकन को तब तक पकाए,जब तक की चर्बी अलग ना हो जाए।
  • चिकन को एक सर्विंग प्लेट में निकले और पेन से मसाले से ढक दें।
  • इसे चारों तरफ उबले अंडे,बादाम और गार्निशिंग के लिए धनिया से सजाये और गरम गर्म सर्व करें।

सुझाव-

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here