लौकी की बर्फी–Lauki Burfi Recipe -घर में अगर कोई मिठाई बनाने की या फिर खाने की बात आती है तो पहले लौकी की बर्फी की बात होती है क्योंकि यह हमारे पूर्वज और पुराने समय से बनती आ रही पारंपरिक मिष्ठान है। पहले के समय में किसी की विवाह और घर के छोटे-मोटे काम काज और त्योहारों में लौकी की बर्फी बहुत ही ज्यादा मशहूर थी अगर यह मिठाई ना बनाई जाए तो विवाह त्यौहार मैं मजा नहीं आता था। आज हम आपको बहुत ही आसान तरीके से लौकी की बर्फी बनाना बताएंगे जिसे आप घर में कुछ ही सामग्री के साथ आसान तरीके से बना सकते हैं।

Lauki ki Barfi Recipe
Lauki ki Barfi Recipe

लौकी की बर्फी बनाने की सामग्री:Ingredients 

  • 1.5gm-लौकी
  • 1/3 कप- देसी घी
  • 2 कप (500 ग्राम)- चीनी
  • 500 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)- मावा
  • 6-7- काजू ( सजाने के लिए)
  • 7-9-बादाम (सजाने के लिए)
  • 1 tbsp-इलाइची पाउडर

YOU MAY ALSO KNOW- रवा उपमा कैसे बनाएं?2022

बनाने की विधि (How to make lauki barfi)

  1. लौकी की बर्फी–Lauki Burfi Recipe | घिया की बर्फी | बॉटल गॉर्ड बर्फी सबसे पहले लौकी को धोकर छील लें,और फिर लंबा काटते हुए अंदर से बीज और गूदा निकाल लें,एक कद्दूकस की मदद से लौकी को कद्दूकस कर लें।
    कद्दूकस की हुई लौकी को हाथ से दबाकर लौकी का एक्स्ट्रा पानी निकाल दें और एक अलग प्लेट में लौकी को रख लें।
    गैस को medium flame मैं on करें और एक कढ़ाई रखें कढ़ाई में घी डालकर हल्का गर्म हो जाने दे और लौकी को डालकर एक बड़े चम्मच की मदद से 2 min तक चला कर fry करें।
    अब लौकी में 500 ग्राम चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करें चीनी को घुलने में 15 से 20 मिनट लगेगा जब तक चीनी अच्छे से घुल नहीं जाती तब तक लौकी और चीनी को चलाते हुए अच्छे से मिक्स करें।
  2. अब इसमें पका हुआ खोया डालकर अच्छे से मिक्स करें,ताकि खोया (मावा) और लौकी अच्छे से मिल जाए।
    एक बड़ी थाली में घी लगाकर,यह मिश्रण निकालकर फैलाएं और बर्फी को सजाने के लिए ऊपर से ड्राई फूट डालें,मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दे।
    मिश्रण को थोड़ी देर तक जम जानें दें, 
    नोट- लौकी की बर्फी में याद रहे चीनी और मावा को हमें बराबर मात्रा में डालना है,जिससे कि लौकी की बर्फी अच्छे से जम सके।लौकी की बर्फी–Lauki Burfi Recipe 
    लौकी की बर्फी–Lauki Burfi Recipe
    लौकी की बर्फी–Lauki Burfi Recipe

लौकी की लौज को कैसे सर्व करें-How to serve

लौकी की बर्फी को आप अपने मनपसंद आकर में काट सकते हैं उससे पहले थाली के नीचे गर्म कर लें जिससे बर्फी आसानी से निकल जाए, बर्फी के टुकड़ों को एक प्लेट में निकाल लीजिए आप इनको ड्राई फूड्स के साथ सजाकर घर में आए हुए दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ सर्व कर सकते हैं यह स्वाद से भरपूर लौकी की बर्फी एकदम तैयार है इसे फ्रिज में रखकर 5 से 7 दिन तक खा सकते।लौकी की बर्फी–Lauki Burfi Recipe 

 Friends अंत में, मैं आपसे लौकी की बर्फी रेसिपी (Lauki Burfi Recipe) की इस पोस्ट के साथ मेरे अन्य संबंधित मिठाई बनाने की विधि व्यंजनों का संग्रह की जांच करने का अनुरोध करती हूं। इसमें मुख्य रूप से मेरे अन्य संबंधित रेसिपी जैसे-Mawa Peda, मिष्टी दोई रेसिपी, Moong Dal Halwa Recipe.


YOU MAY ALSO KNOW-

लौकी की बर्फी वीडियो रेसिपी-

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here