वेज कोफ्ता करी रेसिपी – अगर आपके बच्चों को हरी सब्जियां खाना पसंद नहीं है तो तो बनाएं यह स्वादिष्ट सब्जियों से भरपूर वेज कोफ्ता करी इस रेसिपी को आप बच्चों के लंच बॉक्स या फिर डिनर में भी दे सकते हैं अगर आपके घर में अचानक से मेहमान आ जाते हैं और आप उन्हें कुछ अच्छा स्वादिष्ट बनाकर खिलाना चाहते हैं तो कुछ हरी सब्जियों से मिलकर यह रेसिपी जरूर बनाएं यह बनाने में आसान है और खाने में स्वादिष्ट लौकी कटहल केले के कोफ्ते तो बहुत खाए होंगे एक बार इस तरीके से कोफ्ते बनाकर देखें यकीन मानिए बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद आएगा।

वेज कोफ्ता करी रेसिपी

सामग्री :-

कोफ्ते बनाने के लिए –

  • 2 – उबले आलू
  • 1 कप – मिक्स वेजिटेबल (गाजर,बीन्स,पत्तागोभी,मटर बारीक कटी/उबली हुई)
  • 2-3 बड़े चम्मच – बेसन
  • 1 – छोटा चम्मच – अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1 – हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • नमक – स्वादानुसार
  • ½ छोटा चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच – गरम मसाला
  • तेल – तलने के लिए

ग्रेवी के लिए –

  • 3 – टमाटर (बारीक कटे/प्यूरी)
  • 2 – प्याज (बारीक कटे)
  • 6- 7 काजू (भीगे हुए)
  • 1 बड़ा चम्मच – अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1 – हरी मिर्च
  • ½ छोटा चम्मच – हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच – धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच – गरम मसाला
  • 2 बड़े चम्मच – क्रीम / मलाई
  • नमक – स्वादानुसार
  • 1 चम्मच – कसूरी मेथी
  • 2-3 बड़े चम्मच – तेल / घी
  • हरा धनिया – सजाने के लिए

बनाने की विधि : –

1. कोफ्ते बनाना –

  • सबसे पहले एक बाउल ले,और उसमें उबली सब्जियों और आलू को अच्छे से मैश कर लें।
  • अब उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला और बेसन डालकर मिलाएँ।
  • मिश्रण को बराबर भाग में बांट ले, और छोटे-छोटे बॉल्स का आकार दें।
  • गैस को मध्यम आंच पर जलाएं, और कढ़ाई में तेल गरम करें। तैयार किए गए बॉल्स को एक-एक करके कढ़ाई में डालें, और गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लें।
  • अब एक प्लेट में टिशू पेपर या बटर पेपर लगाकर बॉल्स को निकाल कर अलग रख दें।

2. ग्रेवी तैयार करना

  • काजू को थोड़े पानी के साथ मिक्सर ग्राइंडर में पीसकर पेस्ट बना लें।
  • कढ़ाई में अगर ज्यादा तेल है ,तो बचा हुआ तेल निकाल ले।
  • कढ़ाई में तेल/घी गरम करें ,और उसमें तेज पत्ता,प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
  • इसी में अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें।
  • अब टमाटर की प्यूरी डालें ,और साथ ही मसाले (हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च) डालकर तेल छोड़ने तक पकाएँ।
  • अब काजू का पेस्ट डालकर अच्छे से मिलाएँ ,ताकि मसाले अच्छे से मिल जाए और पाक जाए।
  • थोड़ा पानी (लगभग एक glass) डालकर ग्रेवी को 5-7 मिनट तक उबाल आने तक पकाएं।
  • जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो, तैयार किए गए बॉल्स को ग्रेवी में डालें ।
  • अब ऊपर से कसूरी मेंथी ,क्रीम/मलाई और गरम मसाला डालकर मिला लें।
  • गरमा गरम वेज कोफ्ता करी बनकर तैयार है,ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएँ।
  • वेज कोफ्ता करी को गरमा-गरम नान, रोटी या जीरा राइस के साथ परोसें।

सुझाव –

  • अगर आप कोफ्ते को ग्रेवी में नहीं मिलना चाहते हैं, तो इसे अलग-अलग सर्व करें ,और खाते वक्त मिलाकर खाएं।
  • अगर आप ज्यादा चटपटा खाना पसंद करते हैं ,तो नमक मिर्च का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार करें।

YOU MAY ALSO LIKE this recipe –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here