Mawa Modak Recipe | मावा मोदक रेसिपी | खोया मोदक | मावा के मोदक – यह एक खास पारंपरिक मिठाई है,जो की गणेश भगवान की सबसे प्रिय और स्वादिष्ट मिठाई है,मावा और शक्कर से बनी यह एक खास मिठाई खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है,मोदक के अंदर ड्राई फ्रूट से की स्टफिंग भरते हैं,जो की मोदक को कुछ खास बनाते हैं।

Mawa Modak Recipe
गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश जी को प्रसाद के रूप में बने मोदक काफी पसंदीदा व्यंजन है,गणेश चतुर्थी के दिन सभी लोग कई तरीके के मोदक बनाते हैं,उनमें से यह एक सरल मोदक रेसिपी है,मावा मोदक जिसे बिना किसी स्टफिंग या फिर स्टफिंग के साथ मीठे मावे से बनाया जाता है।

सामग्री –

  • 500 ग्राम – मावा
  • 2 चम्मच – घी
  • 1/2 टेबल स्पून – केसर
  • 1 टेबल स्पून – इलायची पाउडर
  • 1/2 कप- दुध
  • 2 कप – चीनी
  • 3 टेबल स्पून – ड्राई फ्रूट (बारीक कटे)

बनाने की विधि –

  • सबसे पहले बारीक कटे ड्राई फ्रूट को एक पैन में डालकर हल्का ड्राई रोस्ट कर ले।
  • सबसे पहले मावे को एक प्लेट में डालकर अच्छे से मसल लें।
  • गैस को मध्यम आंच पर जलाएं,और एक पैन में दूध को गर्म करें,और मसले हुए मावे को डालें।
  • अब मावा में चीनी इलायची पाउडर डालकर मध्यम आंच पर चलते हुए गाढ़ा होने तक चलते रहना है।
  • जब मावा पूरी तरीके से गाढ़ा हो जाए (जैसे कि पेड़ा बनाने के लिए बनाते हैं) ठंडा होने के लिए एक अलग प्लेट में निकल ले।
  • अब तैयार किए गए मावा के मिश्रण से बराबर भागों में छोटी-छोटी लोहिया बना ले,जिससे कि मोदक बनाने में मदद मिलेगी।
  • एक मोदक बनाने वाला सांचा ले,और उसमें मावा की एक लोई लगाये और ड्राई फ्रूट की स्टफिंग भर कर मोदक तैयार करें।
  • स्वादिष्ट मोदक बनकर तैयार हैं,इनमें आप केसर या फिर पिस्ता लगाकर सजा सकते हैं।
  • गणेश चतुर्थी पर भगवान जी को मावा मोदक का भोग लगाकर सभी को प्रसाद दे ।

सुझाव –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here