ऐसे बनाएं Bharwa Karela recipe जोकि खाने में कड़वा ना लगे,अगर बनाना है,स्वादिष्ट करेला तो इस विधि को अपनाएं जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है,और बनाने में बहुत ही आसान है, करेला खाने में तो कड़वा होता है, लेकिन अगर आप इसे सही विधि से बनाएंगे तो, करेला कड़वा नहीं लगेगा और इसे बच्चे भी बहुत पसंद करेंगे, तो आप भी Bharwa Karela recipe जरूर बनाएं।
![]()
Bharwa Karela Recipe में पढ़ने वाले मसाले ‐
- 4 से 5 मीडियम साइज के करेले
- 3 से 4 मीडियम साइज में बारीक कटा हुआ प्याज
- एक चम्मच जीरा
- एक चम्मच शॉप
- एक चम्मच मेथी दाना
- एक बड़ा चम्मच खड़ी धनिया
- एक बड़ा चम्मच आमचूर पावडर
- एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
- नमक स्वाद अनुसार
Bharwa Karela Recipe बनाने की विधि ‐
- सबसे पहले करेला को अच्छे से धुल कर साफ कर ले, फिर हल्के हाथों से knife की मदद से करेले के ऊपर का पतला, पतला छिलका निकाल ले, और एक बार फिर पानी से भूलकर साफ कर ले ।
- गैस को medium flame में on करें और एक बर्तन में 1 लीटर पानी गर्म करें, अब इसमें करेले को डालकर 5 मिनट तक उबाल लेंगे।
- गैस को बंद कर देंगे करेले से पानी को अलग कर लेंगे।
- करेले को ठंडा कर ले, एक side में एक चीरा लगाएं, करेले को हमें पूरा अलग नहीं करना है, क्योंकि हमें भरवा करेला बनाना है।
- करेला का मसाला तैयार करेंगे, medium size के प्याज को बहुत ही बारिक काट लेंगे।
- एक कढ़ाई लेंगे उसमें एक छोटा चम्मच सरसों का तेल डालेंगे, उसमें जीरा,शॉप, धनिया, मेथी को 3 से 4 मिनट तक अच्छे से fry कर लेंगे, अब मसाले को मिक्सर जार में डालकर पीस लेंगे, एक अलग बर्तन में बारीक कटा हुआ प्याज डालेंगे पिसा हुआ मसाला डालेंगे हल्दी पाउडर,अमचूर पाउडर,नमक स्वाद अनुसार डालेंगे।
- सभी मसालों को अच्छे से मिक्स कर लेंगे, मसाले की स्टॉपिंग करेले में करेंगे जब सभी करेले में अच्छे से मसाला भर जाए,गैस को medium flame में on करेंगे।
- एक कढ़ाई रखेंगे और 2 बड़ा चम्मच सरसों का तेल डालेंगे तेल जब गर्म हो जाए, फिर कड़ाई में भरवा करेला डालेंगे,5 min तक पकाने के बाद पलट,पलट कर 5 से 7 मिनट तक फ्राई कर लेंगे,
- Bharwa Karela Recipe बनकर तैयार है,आप इसे दाल के साथ या पराठे के साथ खा सकते हैं, बच्चे इसे सबसे ज्यादा पसंद करेंगे,आपको हमारी रेसिपी पसंद आए तो, जरुर try और like comments करें धन्यवाद।






















