Upma recipe | रवा उपमा रेसिपी | वेजिटेबल उपमा रेसिपी – अगर आपको अपना वजन कम करना है और एक हेल्थी डाइट चाहते हैं,तो उपमा रेसिपी को जरूर ट्राई करें, इसे आप सुबह के ब्रेकफास्ट ,लंच ,डिनर में खा सकते हैं ,उपमा एक लोकप्रिय दक्षिण भारतीय नाश्ता है ,जो की रवा ,कुछ सब्जियों और करी पत्ता, हरी मिर्च तथा दाल के तड़के के साथ तैयार किए जाने वाले मिश्रण से बनाया जाता है।

Upma recipe
यह रेसिपी बहुत जल्दी और कम समय में बनकर तैयार हो जाती है,अगर आप एक कामकाजी इंसान है,और खाना बनाने का समय नहीं मिलता तो यह रेसिपी आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है,चलिए जानते हैं ,स्टेप बाय स्टेप करके उपमा कैसे बनाते हैं।

सामग्री –

  • 1 कप – सूजी (रवा)
  • 2 बड़े चम्मच – तेल / घी
  • ½ छोटा चम्मच – राई
  • 1 छोटा चम्मच – उरद दाल
  • 5-6 – काजू (कटा हुआ )
  • 2 – हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 छोटा टुकड़ा – अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • 7-8 – करी पत्ते
  • 1 – प्याज़ (बारीक कटा हुआ)
  • ½ कप – गाजर,बीन्स,मटर (बारीक कटे हुए)
  • 2½ कप – पानी
  • नमक – स्वादानुसार
  • 2 छोटा चम्मच – नींबू का रस
  • हरा धनिया – बारीक कटा

बनाने की विधि :-

  • गैस को मध्य आज पर जलाएं, और एक कढ़ाही में सूजी को हल्की आँच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
  • गैस को बंद कर दें ,और रवा को एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें।
  • उसी कढ़ाही में तेल/घी डालें,राई डालकर चटकाएँ, फिर उरद दाल, काजू, करी पत्ते, हरी मिर्च और अदरक डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
  • अब इसमें प्याज़ और बारीक कटी सब्ज़ियाँ डालकर 3-4 मिनट तक अच्छे से भूने।
  • अब इसमे आधा कप पानी डालें, और नमक डालकर उबाल आने दें,ताकि सब्जियां थोड़ा पक जाए।
  • धीमी आँच पर धीरे-धीरे भुनी हुई सूजी डालें,और एक चम्मच की मदद से लगातार चलाते रहें ,ताकि गाठें न पड़े।
  • अब इसे धीमी आंच पर ढककर 3–4 मिनट तक पकाएँ, जब तक पानी पूरी तरह सोख न ले।
  • नींबू का रस डालकर ऊपर से हरा धनिया डाले ,और अच्छी तरह से मिलाएँ।
  • गरमा-गरम उपमा बनकर तैयार है,इसे नारियल चटनी,सांभर या अचार के साथ परोसें।

सुझाव –

  • आप इसमें अपनी मनपसंद सब्जियां डाल सकते हैं ,नमक मिर्च का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार करें।
  • उपमा रेसिपी को चाय या कॉफी के साथ नाश्ते में भी खा सकते हैं ,यह चाय के साथ खाने में स्वादिष्ट लगता है।

YOU MAY ALSO LIKE this recipe –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here