Oats dosa | इंस्टेंट ओट्स डोसा रेसिपी | मसाला ओट्स डोसा रेसिपी – बनाने में आसान और खाने में स्वादिष्ट लगता है, जैसा कि आप सभी जानते हैं,आज के दौर में सभी लोग अपने स्वास्थ्य के बारे में बहुत ज्यादा चिंतित रहते हैं,और फिटनेस पर बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं,तो यह रेसिपी आपके लिए एकदम सही है,अगर आप कामकाजी इंसान है,और कम समय में कुछ अच्छा हेल्दी बना कर खाना चाहते हैं,तो यह ओट्स डोसा रेसिपी आपके लिए एकदम सही रेसिपी है,सुबह के नाश्ते दोपहर के खाने या फिर रात के खाने में आप इसे बनाकर खा सकते हैं।

शुगर से पीड़ित लोग भी इसका सेवन कर सकते हैं,जैसा कि हम सभी जानते हैं,डोसा अधिकतर दक्षिण भारत की लोकप्रिय रेसिपी है,लेकिन यह पूरे भारत में खाया जाता है,ओट्स के व्यंजनों को हमेशा स्वस्थ और पोषण के रूप में माना जाता है, इस रेसिपी को सांभर या नारियल की चटनी के साथ सर्वे किया जाता है।
सामग्री :-
- 1 कप – ओट्स (दरदरा पीसा,आटा बना लें)
- ½ कप – सूजी (रवा)
- ¼ कप – चावल का आटा
- ½ कप – दही
- 1 छोटा चम्मच – अदरक (कद्दूकस किया)
- 2 – हरी मिर्च (बारीक कटी)
- 1 – प्याज़ (बारीक कटा)
- 2 – बड़े चम्मच – धनिया पत्ता (कटा हुआ)
- 4-5 – करी पत्ता (कटा हुआ)
- ½ छोटा चम्मच – जीरा
- नमक – स्वादानुसार
- पानी – ज़रूरत अनुसार
- 2 चम्मच तेल – सेंकने के लिए
बनाने की विधि :-
- एक बाउल में ओट्स का आटा, सूजी और चावल का आटा डाल कर मिलाए।
- इसमें दही, और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पतला घोल बना ले । (ज्यादा पतला नहीं करना है)
- अब इसमें कटा हुआ अदरक, हरी मिर्च, प्याज़, धनिया पत्ता, करी पत्ता, जीरा और नमक डालकर मिलाएँ।
- 10 – 15 मिनट तक ढककर रख दें,ताकि आटा अच्छे से फूल जाए और डोसा परफेक्ट बने।
- गैस को जलाएं,और नॉन-स्टिक या आयरन तवा गरम करें,और तवा में हल्का तेल लगाएँ।
- पतला बैटर तवे पर डालें,जैसे की डोसा बनाते हैं(बैटर पतला होने से डोसा जालीदार बनेगा)।
- अब किनारों पर हल्का तेल डालें,और मध्यम आंच पर कुरकुरा होने तक सेंकें।
- अब डोसा को एक चम्मच की मदद से तवा से निकलकर एक प्लेट में रख ले ।
- गरमा-गरम ओट्स डोसा बनकर तैयार है,इसे नारियल चटनी, टमाटर चटनी या सांभर के साथ सर्व करें।
सुझाव :-
- अगर डोसा तवे पर चिपक रहा है,तो एक चम्मच तेल डालकर उसमें प्याज को fry करे और प्याज निकाल ले या फिर बैटर थोड़ा पतला कर लें।
- डोसा को आप दोनों तरफ से भी शेक सकते हैं,
- अगर आप इसे स्टफिंग के साथ खाना चाहते हैं,तो आलू की स्टफिंग या प्याज की स्टफिंग लगाकर खाएं।
YOU MAY ALSO LIKE this recipe –
- रवा उपमा कैसे बनाएं?2022
- Coconut Jaggery Modak Recipe / नारियल गुड मोदक रेसिपी
- Mawa Modak Recipe | मावा मोदक
- Upma recipe | उपमा रेसिपी इन हिंदी
- चिली चिकन रेसिपी इन हिंदी























