PANEER KALI MIRCH | काली मिर्च पनीर | होटल स्टाइल पनीर काली मिर्च – पनीर तो आपने बहुत तरीके के खायें होंगे, लेकिन एक बर अगर आपने पनीर कली मिर्च घर पर बना के खा लिया तो ,आप इस रेसिपी को बार-बार बनाएंगे पनीर काली मिर्च भी सभी पनीर के जैसे ही बनाया जाता है, लेकिन इस रेसिपी का स्वाद थोड़ा अलग और स्वादिष्ट होता है ,क्योंकि इसमें काली मिर्च का भी स्वाद आता है ,चलिए जानते हैं ,होटल जैसा पनीर काली मिर्च घर पर कैसे बनाते हैं।

Paneer Kali Mirch
पनीर काली मिर्च बनाने के लिए बस कुछ ही सामग्री की आवश्यकता होती है ,जैसे कि पनीर प्याज ,अदरक ,टमाटर, काजू इन सभी से मिलकर यह पनीर की रेसिपी बहुत ही कम समय पर बन जाती है।

सामग्री :-

  • 300 ग्राम – पनीर (क्यूब्स में कटा)
  • 2 बड़े चम्मच – घी / तेल
  • 1 – प्याज़ (बारीक कटा)
  • 1 छोटा चम्मच – अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 2 – हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 2 – टमाटर (प्यूरी बना लें)
  • 7-8 – काजू (भीगे हुए, पेस्ट बना लें)
  • 2 बड़े चम्मच – ताज़ा क्रीम
  • 1 से 1½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर (स्वादानुसार)
  • 1 छोटा चम्मच – धनिया पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच – गरम मसाला
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – सजाने के लिए

बनाने की विधि :-

  • गैस को मध्यम आंच पर जलाएं, और एक कड़ाही में घी/तेल गरम करें।
  • अब बारीक काटा प्याज़ कढ़ाई में डालें,और सुनहरा होने तक भून लें।
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर, 1 मिनट तक भूनें।
  • अब टमाटर प्यूरी काजू पेस्ट ,धनिया पाउडर और नमक डालें,और तब तक पकाएँ ,जब तक तेल अलग न हो जाए।
  • अब काली मिर्च पाउडर डालकर ,2 मिनट तक भूनें।
  • ग्रेवी बनाने के लिए ½ कप पानी डालें ,और उबाल आने दें, ताकि थोड़ा मसाला पक जाएं।
  • अब पनीर के टुकड़े डालकर 5 मिनट तक धीमी आँच पर पकाएँ।
  • जब ग्रेवी और पनीर अच्छे से मिल जाए ,तब इसमें क्रीम और गरम मसाला डालकर मिलाएँ।
  • अब पनीर में ऊपर से हरा धनिया और थोड़ी कुटी काली मिर्च छिड़कें।
  • गरमा-गरम पनीर काली मिर्च बनकर तैयार है ,इस रेसिपी को को बटर नान, रोटी, तंदूरी रोटी या जीरा राइस के साथ सर्व करें।

सुझाव –

  • काली मिर्च का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार काम या ज्यादा कर सकते हैं।
  • आप चाहे तो इसमें पनीर फ्राई करके भी डाल सकते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE this recipe –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here