Makhana Chat – अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं,तो शाम के नाश्ते में बनाए ये हेल्दी और स्वाद से भरपूर रेसिपी ,आजकल के लोगों को तो बाहर खाने की आदत पड़ी हुई है,और बाहर के खान-पान को देखकर उनसे हो रही बीमारियों से बचने के लिए सभी घर का बना कुछ हेल्दी और अच्छा खाना चाहते हैं, तो मखाने से बनी चाट बनाकर खाएं। यह एनर्जी से भरपूर और डाइटिंग करने वालों के लिए बहुत अच्छा है, इससे पेट भी भर जाता है, और अच्छी मात्रा में प्रोटीन भी मिल जाती है ,चलिए जानते हैं ,आसान विधि से मखना चाट कैसे बनाते हैं।

Makhana chat

सामग्री :-

  • 2 कप – मखाना (भुना हुआ)
  • 1 – आलू (उबला कटा हुआ)
  • 1 – प्याज़ (बारीक कटा)
  • 2 – हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 1 – टमाटर (बारीक कटा)
  • 2 बड़े चम्मच – अनार के दाने
  • 2 चम्मच – कॉर्न (उबला हुआ )
  • 3 बड़े चम्मच – दही (फेंटा हुआ)
  • 1 बड़ा चम्मच – हरी चटनी
  • 1 चम्मच – मीठी चटनी (इमली की)
  • ½ चम्मच – जीरा पाउडर
  • 1 चम्मच – चाट मसाला
  • ½ चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार काला नमक
  • हरी धनिया (बारीक कटी)

विधि :-

  • गैस को मध्यम आंच पर जलाएं और, एक पैन में मखाने को सूखा भून लें जब तक वो कुरकुरे न हो जाएँ। (लगभग 5–6 मिनट)।
  • एक बाउल में उबला आलू, प्याज़, टमाटर, कॉर्न, हरी मिर्च और अनार के दाने डालें।
  • अब इसमें भुना हुआ मखाना डालें और मिक्स करें।
  • अब मखाने आलू के मिश्रण में दही, हरी चटनी, इमली की चटनी, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और काला नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
  • अब ऊपर से सेव और हरी धनिया डालकर सजाये।
  • स्वादिष्ट मखाना चाट बनकर तैयार है ,इसे चाय या जूस के साथ सर्व करें।

सुझाव :-

  • मखना चाट बनाते समय चटनी और दही परोसने से ठीक पहले डालें, ताकि मखाने कुरकुरे बने रहें।
  • मखाना चाट में नमक मिर्च ,चाट मसाले का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार करें।

YOU MAY ALSO LIKE this recipe –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here