Nimbu Ka Achar Recipe अधिकतर लोग खाना पसंद करते हैं लेकिन निम्बू का अचार  कैसे बनाते हैं इसका सही तरीका लोग नहीं जानते हैं कुछ लोग खाने के फीकेपन को दूर करने के लिए खाने के साथ अचार खाते हैं,अचार की वैरायटी की बात करें, तो नींबू का अचार खाने को चटपटा बनाने के साथ पेट के लिए भी फायदेमंद होता है। आइए,जानते हैं कैसे बनाते हैं नींबू का अचार।

Nimbu Ka Achar Recipe In Hindi

Nimbu Ka Achar Recipe बनाने की सामग्री-

  • 1 kg नींबू
  • 1 cup नमक (according to your test)
  • 2/tbsp हल्दी पाउडर
  • 2/tbsp लाल मिर्च पाउडर
  • 50/gram साबुत जीरा
  • 50/gram शौप 
  • 1/tbsp मेथी दाना
  • 1 cup राई ( दरदरी पीसी हुई)
  • 1/tbsp हींग पाउडर
  • 1 cup सरसों का तेल

Nimbu Ka Achar Recipe बनाने की विधि-

  • नींबुओं को धोकर कपड़े से पोछ लें,ध्यान रखें नींबू पर पानी नहीं होना चाहिए।
  • इसके बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें,धीमी आंच में एक पैन में जीरा, हींग,शौप ,मेथी दाना, हींग,हल्दी पाउडर को सुनहरा होने तक भून लें।
  • इसके बाद मसालों को ठंडा कर मिक्सी में पीस लें।
  • एक बड़ी प्लेट ले और उसमें राई,नमक, तेल और पिसे मसाले एक साथ डालकर मिलाएं और नींबू के टुकड़े डालकर हाथों से अच्छी तरह मिला लें,ताकि इन पर मसाला अच्छी तरह लग जाए।

  • कांच की बर्नी या जार में आचार को डालकर एक हफ्ते तक धूप में रखेंगे तो अचार जल्दी गलेगा।
  • एक हफ्ते बाद जब नींबू का छिलका मुलायम हो जाए तो,Nimbu Ka Achar Recipe तैयार है,इसे पराठा और रोटी के साथ खाएं।अगर आपको नीबू के अचार की रेसिपी पसंद आये तो रेसिपी को जरूर try करे। धन्यवाद!

    यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here