गर्मियों में अक्सर कुछ ठंडा पीने का मन करता है,लेकिन अब गर्मी दूर करने का आसान तरीका हैं,Thandai Recipe अपने घर बनाएं गुलाब जल और खरबूजे के बीज से बनी एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक,Thandai Recipe को बनाना बेहद ही आसान है,जिसे आप गर्मी के मौसम में घर आए मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं।

इंडिया में फेस्टिवल के Season पर अधिकतर लोग ठंडाई बनाना और पीना पसंद करते हैं महादेव का कोई भी Function हो,सबसे पहले लोग ठंडाई बनाने का ही सोचते हैं। आज आपको ठंडाई बनाना एकदम आसान तरीके से बताएंगे जिसे आप घर में आसानी से बना सकते हैं।
Thandai Recipe बनाने के लिए सामग्री-
Thandai Recipe को बनाना काफी आसान है, ठंडाई को 10 मिनट मैं बनाकर इसके स्वाद का मजा ले सकते हैं। केसर, कालीमिर्च, सौंफ, काजू ,बादाम, गुलाब जल, दूध, गुलाब की पंखुड्यिों की जरूरत होती है।

कुल समय 10 मिनट
तैयारी का समय 5 मिनट
पकने का समय 5 मिनट
कितने लोगों के लिए -2
Thandai Recipe की सामग्री-
- 5 हरी इलायची के बीज
- एक चुटकी केसर
- 1/tbsp सौंफ
- 5-6 काली मिर्च
- 10 काजू
- 50/gram खरबूजे के बीज
- 5-6 बादाम
- 3/tbsp गुलाब जल
- 5-6 गुलाब की पत्ती
- 1/tbsp खसखस
- 750 ग्राम दूध
Thandai Recipe बनाने की विधि-
- सबसे पहले सभी Ingredients को पानी में 2 घंटे के लिए भीगोकर रख दें।
- गैस को medium flame में on करें और उस पर एक पेन रखें,पैन में 750 ग्राम दूध डालें एक चुटकी केसर डालकर दूध को अच्छे से boil कर ले।
- दूध को ठंडा कर ले और सभी इन इनग्रेडिएंट्स को मिक्सी में डालकर पीस लें और पेस्ट तैयार करें।
- अब तैयार किया गया पेस्ट एक चम्मच की मद्त से दूध मैं अच्छे से मिलाएं।
- तैयार करे लिक्विड को एक छन्नी में डालकर छान कर गिलाश में निकल लें।
- सजाने के लिए गुलाब की पत्तियों का इस्तेमाल करें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।अगर आपको ये रेसिपी पसंद आई हो तो इस रेसिपी को बना कर test करे। धन्यवाद?
Key Ingredients: हरी इलायची के बीज , सौंफ के बीज, काली मिर्च , केसर, खरबूजे के बीज, काजू , गुलाब जल, गुलाब की पत्तियां, दूध।























