Matka Malai Kulfi Recipei खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है,बनाने में और आसान होती है,गर्मियों के मौसम में कुछ ठंडा खाने का मन करता है,और दिन इतने बड़े होते हैं कि टाइम पास भी नहीं होता बार-बार बाजार से कुल्फी मंगा कर खाने में मजा तो आता है लेकिन कभी-कभी लगता है हमें ऐसी कुल्फी बनानी क्यों नहीं आती तो आज आपको बताएंगे जो बहुत ही आसान है और आप इसे कम समय में बना सकते हैं।

Matka Malai Kulfi Recipe In Hindi

Matka Malai Kulfi Recipe-

घर पर बनाई गई मटका मलाई कुल्फी के स्वाद से बड़ा कोई भी स्वाद नहीं हो सकता। इलाइची, केसर और पिस्ता इसके स्वाद को दोगुना कर देते हैं।
कुल समय 1 घंटा
तैयारी का समय 10 मिनट
पकने का समय 40 घंटा
कितने लोगों के लिए-4


Matka Malai Kulfi Recipe की सामग्री-

  • 1 लीटर दूध (मलाई वाला)
  • 1/2 tbsp इलाइची (पाउडर)
  • 1/4 cup ड्राई फ्रूट ( बादाम,पिस्ता)
  • 1 cup चीनी
  • एक चुटकी केसर

Matka Malai Kulfi Recipe बनाने की वि​धि-

  • सबसे पहले गैस को medium flame में on करें और एक बड़े बर्तन में दूध को डालें और उबाल आ जाने दे, दूध में बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट,इलायची पाउडर और चीनी डालें ।
  • दूध को सभी सामग्री के साथ तब तक पकाना है,जब तक कि वह गाढ़ा ना हो जाए।
    दूध की मात्रा जब कम हो जाए और दूध गाढ़ा हो जाए तब इसमें केसर डालें और मिलाएं।
  • अब गैस को बंद कर दें और मिक्सचर को ठंडा हो जाने दे।
  • जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो मिश्रण को छोटे-छोटे कुल्हड़ वाले मटको में डालकर ऊपर से ड्राई फूड डालकर सजाएं और पतली पन्नी या सिल्वर फाइल से ढक कर एक रबड़ लगा दे।
  • मटको को अच्छे से बंद कर दें और फ्रिज में पूरी रात के लिए ठंडा होने को रख दें।
  • ठंडी मटका कुल्फी फ्रीजर में 7 से 8 घंटे में बनकर तैयार हो जाएगी अगर आपको Matka Malai Kulfi Recipe पसंद नहीं हो तो लाइक शेयर और कमेंट करें। धन्यवाद?
    नोट- कुल्फी बनाने के लिए दूध को पकाकर गाढ़ा करना है रबड़ी नहीं बनाना है(अगर आपको मटका मलाई कुल्फी ज्यादा लोगों के लिए बनाना है तो आप उसी हिसाब से दूध की क्वालिटी और ड्राई फूड चीनी की मात्रा अधिक ले सकते हैं।)

यह भी पढ़े-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here