Honey Chilli Potato Recipe चाइनीज स्ट्रीट फूड है,जिसे बनाना बहुत ही आसान है हनी चिल्ली पोटैटो कहीं भी किसी भी रेस्टोरेंट में बड़ी आसानी से मिल जाता है,और इसे लोग बड़े चाव से खाते हैं,यह खाने में स्वादिष्ट भी होता है।इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है बस कुछ हरी सब्जियों और आलू की जरूरत होती है जिससे हनी चिल्ली पोटैटो घर पर ही बना सकते हैं, Honey Chilli Potato Recipe बनाना सीखते हैं। हनी चिल्ली पोटैटो की रेसिपी इतनी स्वादिष्ट होती है कि घर के बच्चे और परिवार के लोग भी बड़े चाव से खा सकते हैं।हनी चिल्ली पोटैटो को बनाने के लिए कुछ ही चीजों की आवश्यकता होती है।

Honey Chilli Potato Recipe सामग्री-
- आलू- 4
- 1/2 cup अरारोट(cornflour)
- 2/tbsp तेल
- 1/tbsp तिल
- 1 शिमला मिर्च( टुकड़ों में कटी हुई)
- 1 प्याज (कटा हुआ)
- 2 हरी मिर्च(बारीक कटी हुई)
- 1/tbsp अदरक- लहसुन का पेस्ट
- 1/tbsp टमैटो सॉस
- 1/2 tbsp लाल मिर्च सॉस
- 1/tbsp सोया सॉस
- नमक ( स्वाद अनुसार)
- 1/tbsp सिरका
- 2/tbsp शहद
- हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
- 4 cup तेल (तलने के लिए)
Honey Chilli Potato बनाने की विधि –
- हनी चिल्ली पटैटाे बनाने के लिए आलू को फ़्रेंच फ्राइज की तरह पतला काट लेना है।

- आलू आलू को 1/2 cup अरारोट मैं अच्छे से मिला दीजिए। आलू के ऊपर आरारोट अच्छे से कोट हो जाने पर साइड में रख दें।
- अब गैस को medium flame में on करें और उस पर कढ़ाई रखें कढ़ाई में चार cup तेल डालकर अच्छे से गर्म हो जाने दे तेल जब गर्म हो जाए तब आलू को Deep fry करना है।

- आलू को हल्के गोल्डन ब्राउन होने तक तेज आंच पर deep fry कर लीजिए,आलू के हल्के गोल्डन ब्राउन होने पर कढ़ाई से निकाल ले।

- अब गैस पर एक पैन रखें और उसमें 2 बड़ी चम्मच तेल डाल कर गर्म करें। तेल जब गर्म हो जाए तो तेल में 1 चम्मच तिल प्यार अदरक लहसुन का पेस्ट शिमला मिर्च डाल कर medium flame पर हल्की क्रंची होने तक भून लीजिए।
- बारीक़ कटी हरी मिर्च,टमाटर सॉस,लाल मिर्च सॉस,सोया सॉस,नमक, सिरका डाल कर धीमी आंच पर मिलाते हुए हल्का fry करते हुए 2 min पका लेना है।
- सभी चीजों को अच्छे से मिल जाने पर गैस को बंद कर दें,शहद और फ्राई आलू डालकर डाल कर मिला लीजिए,आलू पर मिश्रण की कोटिंग अच्छे से ना हो जाए।
- Honey Chilli Potato Recipe को पैन से निकाल कर एक प्लेट में रख लीजिए,हनी चिल्ली पटैटो बन कर तैयार है,हरा धनिया और तिल डाल कर सर्व करें। धन्यवाद?
नोट- हनी चिल्ली पोटैटो को बनाने के लिए नमक कम मात्रा में use करना है,क्योंकि टोमेटो सॉस,चिली सॉस,सोया सॉस में भी नमक होता है।
























