Vegetable Sambar Recipe खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है,और बनाने में भी आसान होता है,यह बहुत सारी सब्जियों और दाल से मिलकर बनता है,कई सारे लोकप्रिय दक्षिणी भारती लोग नाश्ते में जैसे कि इटली,डोसा,अप्पे,उबले चावल आदि के साथ खाना पसंद करते हैं। सांभर डोसा इडली साउथ में ज्यादा फेमस है,लेकिन पूरे भारत में इसे बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है सांभर बनाने में ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती है । सांभर को बनाने के लिए दाल और सब्जियों को उबाल लिया जाता है और फिर टमाटर प्याज इमली का रस सांभर मसाला पाउडर और बाकी मसालों के मिश्रण के साथ पकाया जाता है। Vegetable Sambar Recipe कैसे बनाया जाता है,इसकी सरल रेसिपी बताएंगे। जिससे आप को घर में ही सांभर बनाने में कोई दिक्कत का सामना ना करना पड़े और आप रेस्टोरेंट जैसा स्वाद घर के बने सांभर में पा सकते हैं।
तैयारी का समय -10मिनट
पकाने का समय- 20 मिनट
कितने लोगों के लिए- 4

Vegetable Sambar Recipe In Hindi

Vegetable Sambar Recipe बनाने की सामग्री-

  • 1 cup तूर दाल (अरहर दाल)
  • 1/2 tbsp हल्दी पाउडर
  • 1/tbsp धनिया पाउडर
  • 1/2 tbsp लाल मिर्च पाउडर
  • 2 cup बारीक कटी सब्जियां (लौकी,बैगन,बींस,गाजर,प्याज, सहजन फली, टमाटर)
  • 1/2 tbsp राई
  • 5-6 करी पत्ता
  • 2 सूखी लाल मिर्च
  • 1 चुटकी हींग
  • 1/2 tbsp जीरा
  • एक बारीक कटी हरी मिर्च
  • एक प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1/tbsp सांभर मसाला पाउडर
  • 2 चम्मच इमली का रस
  • एक टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 1 चम्मच तेल
  • 2 cup पानी
  • 2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • नमक स्वाद अनुसार

Vegetable Sambar Recipe बनाने की विधि-

  • सबसे पहले दो तीन टुकड़े इमली के लेकर पानी में भिगो दें और जब इमली फूल जाए तो उसके पल्प को निकालकर उसके बीच को अलग कर दें।
  • गैस को medium flame मैं on करें और उस पर एक कुकर को रखें अरहर दाल को धूल कर आधा चम्मच नमक और आधा चम्मच हल्दी डालकर दो सीटी आने तक उबाल लें।
  • कुकर जब ठंडा हो जाए तो दाल को निकाल कर एक ब्लेंडर में डालकर पीस ले।
  • एक कढ़ाई ले गैस पर गरम होने के लिए रखें और उसमें तेल डालें हींग,जीरा, करी पत्ता और राई डालकर चटकने दे।
  • बारीक कटा प्याज,खड़ी लाल मिर्च और हरी मिर्च डालें और प्याज को हल्का ब्राउन होने तक fry कर ले।
  • प्याज जब fryहो जाए तो सारी सब्जियों को डालकर 2 मिनट तक fry करें।
  • सब्जियां हल्की fry हो जाएं तब इसमें मसाले डाले हल्दी, धनिया,लाल मिर्च,नमक,1 cup पानी और पीसी हुई तूर दाल डालें और 10 मिनट तक medium flame में सब्जियों को अच्छे से पका लें।
  • सब्जी और दाल जब अच्छे से पककर मिक्स हो जाए तब एक चम्मच सांभर मसाला और हरा धनिया डालकर मिलाएं। Vegetable Sambar Recipe बनकर तैयार है,सांभर को गरमागरम इडली,डोसे के साथ सर्व करें।
    नोट-सांभर बनाने मे आप मनपसंद सब्जियां डाल सकते हैं जैसे कि सहजन की फली,बैंगन,कद्दू,कचरा फल,लौकी,टमाटर,आलू सांभर बनाना बहुत ही आसान है अगर आपके पास इमली का रस ना हो तो आप इसमें आमचूर पाउडर या फिर नींबू का रस भी डाल सकते हैं यह खाने में उतना ही स्वादिष्ट लगता है।

यह भी पढ़े-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here