दही की लस्सी रेसिपी: दही और मलाई से बना यह एक मीठी पीने वाली रेसिपी है। लस्सी को सबसे ज्यादा पंजाब में पसंद किया जाता है,लेकिन अब यह सारे भारत में बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय हैं इसे आमतौर पर भोजन के बाद गर्मी के दिनों में ठंडे पेय की तरह परोसा जाता है। आजकल तो मार्केट में बहुत ही तरीके से लस्सी बनाई जाती है,जैसे कि रोज लस्सी,स्ट्रॉबेरी लस्सी शादी लस्सी मिलती है।
लेकिन लस्सी सिर्फ शादी हो और ऊपर से मलाई की एक परत हो और ठंडी ठंडी हो तो गर्मी के मौसम में लस्सी पीने का मजा अलग ही आता है,लस्सी को आप अपनी पसंद के अनुसार गाड़ी या पतली बना सकते हैं,थोड़ा दूध या फिर पानी भी डाल सकते हैं,लस्सी में मुख्य सामग्री दही चीनी हैलस्सी बनाने में खट्टे दही का उपयोग नहीं करना है,दही की लस्सी रेसिपी को आप घर में बहुत ही आसान तरीके से बना सकते हैं जो पीने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती हैं।

दही की लस्सी रेसिपी In Hindi
तैयारी का समय- 10 मिनट
कितने लोगों के लिए- 4

दही की लस्सी रेसिपी बनाने की सामग्री-

  • 4 cup सादा दही
  • 4/tbsp चीनी
  • 1/2 tbsp इलायची पाउडर
  • एक कप बर्फ (ice queb)
  • 1/tbsp मिक्स सूखे मेवा (सजाने के लिए)
  • 1/tbsp रुआबजा 

दही की लस्सी रेसिपी बनाने की विधि-

  • एक बाउल ले उसमें 4 कप दही डालें दही आप घर का या फिर बाजार से लाया हुआ दोनों उपयोग में ला सकते हैं।

दही की लस्सी रेसिपी In Hindi

  • दही में 4 चम्मच चीनी और इलायची पाउडर डालें।
  • दही को हैंड मिक्सर या फिर मिक्सर का उपयोग करके दही को चीनी के साथ अच्छे से फेट ले,दही की लस्सी तैयार है।
  • अब दही में आइस क्यूब डालें और 1 मिनट तक मिक्स करें।
  • अब चार गिलास लेकर या फिर कुल्हड़ में लस्सी को डालें और उसके ऊपर दही की मलाई या फिर दूध की मलाई डाले और ड्राई फ्रूट डालकर सजाएं और सर्व करें।
    नोट-
  • अगर आप बाहर का खाना पसंद नहीं करते हैं और अच्छा स्वाद पाना चाहते हैं तो घर के बने दही का उपयोग करें
  • लस्सी बनाने के लिए दही खट्टा नहीं होना चाहिए।
  • दूध फुल क्रीम वाला लेना है ताकि जब हम दही जमाए तो उसके ऊपर एक मलाई की परत जम जाए जो की लस्सी बनाने में उपयोग में आए और आपकी लस्सी स्वादिष्ट बनेगी स्वाद-लस्सी का स्वाद मीठा और मलाईदार होता है।

यह भी पढ़े-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here