Nariyal Ki Chutney Recipe in Hindi नारियल की चटनी रेसिपी इडली और डोसा के साथ खाने वाली नारियल की चटनी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है,अगर इडली या डोसे की खाने की बात आती है,तो हमारे मन में सबसे पहले नारियल की चटनी का ख्याल आता है।
यह दक्षिणी भारती स्टाइल में नारियल की चटनी बनाना बहुत ही आसान है,सिर्फ मिर्च,दही, धनिया और अदरक के साथ पीसा जाता है,और करी पत्ता,राई से तड़का लगाया जाता है। नारियल की चटनी का स्वाद बढ़ाने के लिए भुना हुआ चना दाल का भी उपयोग करते हैं,इन सभी सामग्री से आप नारियल की चटनी को घर पर ही बहुत ही आसानी से बना सकते हैं, जिसको बनाने में आपको कोई समस्या नहीं होगी और अच्छा स्वाद भी पा सकते हैं। Nariyal Ki Chutney Recipe in Hindi
तैयारी का समय 10 मिनट
पकने का समय 3 मिनट
कितने लोगों के लिए 6-7
नारियल की चटनी में पड़ने वाली सामग्री-
- 1 कप ताजा नारियल (कटा हुआ)
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- 2 हरी मिर्च
- 1 /tbsp चना दाल fry की हुई
- 1 /tbsp दही
- आधा कप पानी
- 10 से 12 धनिया पत्ता
- नमक स्वाद अनुसार
तड़के के लिए सामग्री-
- 1/2 tbsp जीरा
- 1/2 tbsp राई
- चार से पांच करी पत्ते
- एक सूखी लाल मिर्च
- 1 /tbsp तेल
नारियल की चटनी बनाने की विधि-
सबसे पहले ताजे नारियल को छोटे टुकड़ों में काट लें और मिक्सर जार में डालें।
अब हरी मिर्च,भुनी हुई चना दाल,धनिया पत्ता,अदरक,नमक दही पानी इन सभी सामग्री को नारियल के साथ डालकर बारीक पीस लें।Nariyal Ki Chutney Recipe in Hindi
अब पीसी हुई नारियल चटनी को एक अलग बर्तन में निकाल ले और तड़के की तैयारी करें।
तड़का लगाने के लिए एक तड़के का बर्तन ले और गैस को medium flame में on करें।
एक चम्मच तेल डालें तेल के गर्म होते ही राई,जीरा,हींग,करी पत्ता,खड़ी लाल मिर्च डालकर।
राई के चटकने तक fry करें जैसे ही राई चटकने लगे तुरंत ही पैन को गैस से हटाकर नारियल की चटनी के ऊपर तड़के की सामग्री को डालें।Nariyal Ki Chutney Recipe in Hindi
अब तड़के को चटनी में अच्छे से मिला ले और इडली या फिर दोसा के साथ नारियल की चटनी परोसे।
नोट-चटनी को आप अपनी आवश्यकता के अनुसार गाढ़ा या पतला बना सकते हैं चटनी में थोड़ा सा पानी भी डाल सकते हैं।
अगर बच्चों को तीखा पसंद नहीं है तो आप नारियल की चटनी में मिर्च को साथ में ना पीछे हरी मिर्च को बारीक काटकर भी डाल सकते हैं।चटनी को 3 से 4 दिन तक आप फ्रिज में रख सकते हैं।
नारियल की चटनी को परोसने का तरीका-
दक्षिणी भारती में डोसा,इडली,बड़ा आदि के साथ नारियल की चटनी को खाने का रिवाज है।
दक्षिण भारतीय में कोई भी व्यंजन पकाते हैं उसके साथ नारियल की चटनी जरूर बनाते हैं, नारियल की चटनी को ब्रेकफास्ट,लंच और डिनर में भी बना सकते हैं।
आज आपने क्या सीखा
आज हमने इस रेसिपी की पोस्ट में सीखा की नारियल की चटनी कैसे बनाते हैं क्या-क्या सामग्री यूज होती है बनाने की पूर्ण विधि और नारियल की चटनी सर्व करने का तरीका भी इस पोस्ट में हमने सीखा।
CONCLUSION
हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा दी गई व्यंजन विधियों का उपयोग करके आप अपने घर मैं ही होटल और रेस्टोरेंट से अच्छा स्वादिष्ट Recipe तैयार कर लेते हैं, अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई है तो आप इस Recipe को अपने दोस्तों को भी शेयर कर सकते हैं, किसी सुझाव या सुधार के लिए आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं।धन्यवाद
यह भी पढ़े-