आज हम आपके साथ Aloo Paratha Recipe शेयर करने जा रहे हैं। जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं। आलू का पराठा अधिकतर सभी लोगों को बहुत पसंद आता है। Morning का Breakfast या Lunch या फिर Dinner हो अगर आलू के पराठे की बात आती है। तो कोई इसे खाने से मना नहीं करता है। तो आज हम बताएंगे की आलू का पराठा कैसे बनाते हैं।

Aloo Paratha Recipe In Hindi

Aloo Paratha Recipe बनाने की सामग्री-

  • चार से पांच मीडियम साइज के उबले हुए आलू
  • गेहूं का आटा 2/cup
  • देसी घी या फिर सरसों का तेल
  • आधा छोटा चम्मच हींग
  • आधा छोटा चम्मच जीरा
  • लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच
  • नमक स्वाद अनुसार
  • बारीक कटा हुआ हरा मिर्च
  • बारीक कटा हुआ हरा धनिया

Aloo Paratha Recipe बनाने की विधि-

सबसे पहले क्या करना है। गेहूं का आटा लेने और उसमें थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर आटे का डो बना लेना है।
इसके बाद हम आलू का मिश्रण तैयार करेंगे इसके लिए जो हमने चार से पांच मीडियम साइज के आलू लिए थे। उनके छिलके को निकाल कर अच्छे से पीस लेंगे।इसमें डालेंगे आधा छोटा चम्मच हींग, आधा छोटा चम्मच जीरा, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटा हुआ हरा धनिया, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, नमक स्वाद अनुसार इन सभी सामग्री को डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे। 

विधि-

अब हमें क्या करना है। हमने जो आटे का दो तैयार किया था। उसकी मीडियम साइज की लोई बना लेना और इसे थोड़ा सा चपटा करेंगे और आलू का मिश्रण जो तैयार किया था । उसे थोड़ा सा लेंगे और इसमें भरेंगे फिर इसे चारों तरफ से पकड़ कर अच्छे से बंद कर देंगे और थोड़ा सा सूखा आटा डालकर इसे गोल साइज में अच्छे से बेल लेंगे। 

गैस को ऑन करेंगे और उसके ऊपर तवा रखेंगे। तवा को अच्छे से गर्म हो जाने देंगे। अब इसमें बेला हुआ पराठा डालेंगे एक तरफ से हल्का सा पक जाने पर उसे दूसरी तरफ पलट देंगे जिस साइड में थोड़ा सा पार्क गया है। वहां घी या तेल लगाएंगे आलू के पराठे को दूसरे साइड भी पलट के देसी घी या तेल लगाएंगे इसी तरीके से पराठे को दोनों साइड पलट पलट कर अच्छे से शेख लेना है।

Aloo Paratha Recipe बनकर तैयार है।  आप इसे दही या हरी चटनी के साथ खा सकते है। 

यह भी पढ़े-

6 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here