Besan Turai Recipe In Hindi

आज हम आपके साथ Turai Recipe शेयर करने जा रहे हैं। जो कि गर्मी के मौसम में बहुत ही अच्छी होती है। हमेशा बहुत से ऐसे लोग होते हैं, जो की Turai की सब्जी खाना पसंद नहीं करते हैं। तो आपकी पसंद को ध्यान में देते हुए हम आपके लिए बहुत ही अच्छी Turai की Recipe लेकर आए हैं। इस Recipe को आप जरूर try करें।

तो चलिए हम आपको बताते हैं। कि हमें Turai की Recipe कैसे बनाना है। तो इसके लिए आपको क्या करना है-

  • आधा किलो तरोई लेना है। और उसे अच्छे से गुनगुने पानी में धुल लेना है।
  • फिर हमें उसे छीलना है। और Turai के छिलकों को फेक देना है।
  •  एक Turai को लगभग दो-दो इंच के टुकड़ों में काट लेना है।
  • उसके बाद हमें क्या करना है। जिस तरीके से हम भरवा करेला बनाते हैं, और उसको बीच से Cut करते हैं। उसी प्रकार हमें तोरई के छोटे-छोटे टुकड़ों के बीच में चीरा लगाना है, उसे बिल्कुल से अलग नहीं करना है। अब हम तोरई को साइड में रख देंगे और इसका मसाला तैयार करेंगे।

Masala बनाने की विधि-

  • हम यहां पर एक छोटा सा बाउल ले लेंगे।
  • एक छोटा चम्मच हल्दी पाउड।
  • दो छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
  • एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
  • आधा छोटा चम्मच गरम मसाला।
  • नमक हम स्वाद अनुसार डालेंगे।
  • 3 छोटे चम्मच बेसन।
  • एक छोटा चम्मच सरसों का तेल

Turai Recipe बनाने की विधि

इन सभी मसालों को थोड़ा थोड़ा पानी डालकर मसाले का एक पेस्ट बना लेना है। यह जो मसाले का पेस्ट हमें बनाना है। इसे हमें ज्यादा पतला नहीं करना है। हमें इसको इस हिसाब से रखना है, ताकि तरोई की Stuffing अच्छे से हो सके।

अब हमें आगे क्या करना है। तरोई के एक टुकड़े को उठाकर उसमें मसाले की Stuffing करेंगे। जब सारी तरोई में Stuffing अच्छे से हो जाए तो गैस को Medium flame में ऑन करेंगे और उस पर एक कढ़ाई रख देंगे। कढ़ाई के गर्म हो जाते ही हम इसमें 3 बड़ा चम्मच सरसों का तेल डालेंगे, और तेल को अच्छे से गर्म हो जाने देंगे। उसके बाद यह जो हमने Stuffing की हुई तरोई तैयार की थी। अब इसको कढ़ाई में डाल देंगे। और अच्छे से 2 मिनट तक चलाएंगे।

इसके बाद इसमें एक कप पानी डालेंगे, और 10 मिनट तक ढक कर पकने देंगे। इस 10 मिनट के time में हमें इसे चेक भी कर लेना है, की तरोई हमारी कैसी पक रही है। 10 मिनट के बाद देखेंगे तरोई बनकर resdy हो गई है। इसे आप चावल और रोटी के साथ खा सकते हैं। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। हमें उम्मीद है, कि हमारी यह नए तरीके से Turai बनाने की Recipe आपको बहुत पसंद आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here