Gobhi Paratha Recipe-; गोभी पराठा भारत की सबसे ज्यादा लोकप्रिय रेसिपी है,यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है, सर्दियों के मौसम में गोभी का पराठा सबसे ज्यादा खाया जाता है,अगर आप किसी रेस्टोरेंट या होटल में गोभी पराठे की डिमांड करते हैं,तो इसका प्राइस लगभग बहुत ही ज्यादा होता है,फिर हम सोचते हैं काश Gobhi Paratha Recipe को हम घर में बना सकते हैं,यह रेसिपी बनाना बहुत ही आसान है,कम समय और कम सामग्री के साथ आप यह रेसिपी घर पर बना सकते हैं, आज हम आपके लिए लेकर आए हैं गोभी पराठा रेसिपी घर पर गोभी पराठा बनाकर आप इसे ब्रेकफास्ट और डिनर में भी खा सकते हैं। गोभी पराठा घर के बड़े बच्चों सभी को बहुत पसंद आएगा और यह हेल्दी भी होता है,बच्चे अगर सब्जियां खाने से मना करते हैं,तो आप उनके लिए गोभी पराठा बनाकर लंच बॉक्स में दे सकते हैं।

Gobhi Paratha Recipe In Hindi

Gobhi Paratha Recipe बनाने की सामग्री-(Ingredients for Cauliflower paratha recipe)

2 cup- गेहूं का आटा
1- मीडियम साइज गोभी (कद्दूकस किया)
4 tbsp – देसी घी या सरसों का तेल
1/2 tbsp- जीरा
1/2 tbsp- हींग
1 tbsp- नमक (स्वाद अनुसार)
1/2- लाल मिर्च पाउडर
2- हरी मिर्च (बारीक कटी)

2 tbsp-हरा धनिया (बारीक कटा)

1 medium size- प्याज बारीक कटा (यह वैकल्पिक है, अगर आप डालना चाहे तो)

Gobhi Paratha Recipe बनाने की विधि-(How to make Cauliflower paratha recipe)

  • सबसे पहले एक बड़ी प्लेट ले,और उसमें गेहूं के आटे को थोड़ा- थोड़ा पानी डाल कर अच्छे से नरम नरम गूंद ले और 10 मिनट के लिए ढक कर सेट होने के लिए रख दें।
  • अब स्टाफिंग के लिए गोभी को तैयार करेंगे एक प्लेट में कद्दूकस की हुई गोभी डालें और हींग,जीरा,लाल मिर्च,हरी मिर्च हरी धनिया डालकर मिक्स करें।
  • गैस को medium flame में on करें और एक कढ़ाई रखकर एक चम्मच तेल डालें।
  • अब पैन में गोभी का मिश्रण डालें और नमक डालकर 5 मिनट तक अच्छे से fry करें।
  • गोभी का पानी जब हल्का सा जल जाए तब एक अलग प्लेट में निकाल ले और हल्का ठंडा हो जाने दे।
  • अब आटे को चेक करेंगे आटा सेट हो चुका है,आटे की बराबर साइज में medium लोहिया बना लेंगे,और थोड़ा सा सूखा आटा भी ले।
  • एक चकला बेलन लेकर लोई को चपटा करके कटोरी के आकार में बना ले और गोभी के मिक्सर की स्टाफिंग (भरना) करेंगे,ध्यान रहे यह बड़ी सावधानी के साथ करना है।
  • गोभी की स्टाफिंग के बाद लोहे को चारों तरफ से किनारों को पकड़कर ऊपर की ओर उठाइए और आटे को लपेटकर किनारों को अच्छे से बंद कर दें,और गोल करके चपटा कर लें।
  • स्टाफिंग की गई लोई को चकले के ऊपर रखे और थोड़ा सा सूखा आटा डालें और एक बेलन की मदद से धीरे-धीरे बेले।
  • पराठे को लगभग 5 से 6 इंची के आकार में ही मोटा गोलाकार में बेलना है।
  • गैस को medium flame मैं on करें,और उस पर एक तवा रखें तवा जब हल्का गर्म हो जाए तो उसमें एक चम्मच घी या तेल लगाएं।
  • अब तैयार कच्चे पराठे को तवा के ऊपर डालें,और 20 सेकंड के बाद पराठे को पलट दे,अब ऊपर से घी या तेल लगाएं फिर से दूसरी साइट पलट कर दीया तेल लगाएं।
  • दोनों साइड अच्छे से घी या तेल लगा लेना है,और दोनों साइड पलट-पलट तक सुनहरा भूरा रंग होने तक सेक लेना है।
  • गरमा गरम गोभी के पराठे को प्लेट पर निकाले और उसके ऊपर से थोड़ा देसी घी या मक्खन डालें इसी प्रकार से सारे पराठे बना लेना है।

Gobhi Paratha Recipe In Hindi

  • Gobhi Paratha Recipe तैयार है,गोभी पराठा को आप हरी धनिया की चटनी या मीठी चटनी या फिर दही अचार के साथ गरमा गरम सर्व करें।
  • हम आशा करते हैं, कि आपको यह गोभी पराठा रेसिपी बहुत पसंद आएगी अगर आपको इस रेसिपी से लेकर कोई भी सुझाव देना है,तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। धन्यवाद..?

सर्व करने का तरीका-

  • Gobhi Paratha Recipe को हरी धनिया की चटनी, दही,अचार या फिर मीठी चटनी के साथ ब्रेकफास्ट,लंच,डिनर, मैं सर्व करें।

    सुझाव-

  • आटे को नरम ही गूथे ताकि गोभी पराठा मुलायम और आसानी से बन सके।
  • गोभी पराठा सिर्फ गोभी का ही बनता है अगर आप चाहे तो इसमें उबला आलू भी मिला सकते हैं।
  • आप चाहे तो इसमें आमचूर पाउडर या फिर चाट मसाला का भी उपयोग कर सकते हैं इससे हल्का खट्टा स्वाद भी आएगा।




LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here