Aam ki Chatni Kaise Banate hai कच्चे आम की हरी चटनी की रेसिपी आम की खट्टी चटनी कच्चे आम को हरा धनिया और मसालों के साथ पीसकर बनाया जाता है,इस रेसिपी को खट्टे और तीखे स्वाद की वजह से बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है,आम की चटनी की बात आए तो मुंह में पहले से ही पानी आ जाता है,और गर्मियों के दिनों में तो खट्टी चटनी खाने का मजा ही कुछ और है। इसमें खट्टा और तीखा चटपटा स्वाद आता है,आम की चटनी बनाना बहुत ही आसान है।

आम की चटनी को बनाने में थोड़ा सा गुड या चीनी का इस्तेमाल करने से हल्का सा मीठा स्वाद भी आता है,जिससे चटनी और स्वादिष्ट लगने लगती है,तो चलिए आम की चटनी बनाना सीखते हैं,जोकि बनाने में बहुत ही आसान है।

aam ki chatni kaise banate hain in hindiआम की चटनी का उपयोग-

आम की चटनी बनाने में जितनी आसान होती है,उससे कई ज्यादा खाने में स्वादिष्ट भी लगती है,गर्मियों के मौसम में आम की चटनी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है,और यह आपको गर्मी और लू लगने से भी बचाती है।
आम की चटनी का उपयोग आप गोलगप्पे के पानी बनाने में भी कर सकते हैं,जिससे कि पानी पूरी का पानी बहुत ही स्वादिष्ट लगेगा और आपको बाहर से बाजार के गोलगप्पे नहीं खाने पड़ेंगे।
तैयारी का समय -10 मिनट
कितने लोगों के लिए -5-6

aam ki chatni kaise banate hain in hindiआम की चटनी बनाने की सामग्री-

  • 1 कच्चा आम(Aam ki Chatni Kaise Banate hai)
  • एक हरी मिर्च
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा
  • आधा चम्मच जीरा
  • आधा चम्मच शॉप
  • 3 से 4 पुदीने के पत्ते
  • 10 ग्राम हारा धनिया पता
  • एक चम्मच चीनी या गुड
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 4-5 चम्मच पानी

https://youtu.be/XY6GUydg2w0

आम की चटनी बनाने की विधि-

सबसे पहले कच्चे आम को धूल कर साफ कर ले और उसके छिलके को निकाल ले और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और उसके अंदर के बीच को निकाल कर फेंक दें।Aam ki Chatni Kaise Banate hai
अब एक मिक्सर का जार ले और उसमें आम के टुकड़े,हरी मिर्च,धनिया,पुदीना पत्ता,अदरक,जीरा,सौंफ,चीनी,नमक इन सभी सामग्री को डालें।

(Key Ingredients आम, चीनी, नमक , लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, तेजपत्ता, हींग , लौंग)

इन सभी सामग्री को मिक्सर ग्राइंडर में लगभग 5 से 6 मिनट तक अच्छे से महीन होने तक चटनी को पीस लें।
आम की खट्टी मीठी चटनी बनकर तैयार है आप आम की चटनी को ब्रेकफास्ट लंच डिनर या फिर समोसे,पकोड़े,पूरी, पराठे के साथ सर्व करें।Aam ki Chatni Kaise Banate hai

रेसिपी नोट-

चटनी में नमक आप अपने स्वाद अनुसार डाल सकते हैं,और इसे अपने स्वाद के अनुसार ही तीखा भी बना सकते हैं।
अगर आपके पास शॉप और पुदीने के पत्ते नहीं हैं,तो आप इनके बिना भी चटनी को बना सकते हैं।
वैसे तो आम की चटनी खट्टी ही अच्छी लगती है,लेकिन आप इसे अपने स्वाद अनुसार खट्टा,मीठा,तीखा और चटपटा बना सकते हैं।Aam ki Chatni Kaise Banate hai
आम की चटनी बनाना इतना आसान है,कि इसे आप किसी भी समय बना सकते हैं,आम की चटनी बनाने में आपका ज्यादा समय बर्बाद नहीं होगा।

aam ki chatni kaise banate hain in hindiकैसे सर्व करें-

आम की चटनी को आप पूरी,पराठा,समोसे,पकौड़ी,ब्रेड पकोड़ा,मिर्च पकोड़ा इन सभी के साथ आम की चटनी को सर्व करें और खाएं।

आम की चटनी का स्वाद-
आम की चटनी का स्वाद खट्टा,मीठा और चटपटा लगता है।

आम की चटनी को परोसने का तरीका-

कच्चे आम की चटनी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है,इसे आप कच्चे आम की हरी चटनी भी कह सकते हैं।
इस चटनी को भोजन के साथ आप किसी भी समय परोस सकते हैं।Aam ki Chatni Kaise Banate hai

अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई हो तो अपने सुझाव और जानकारी कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। धन्यवाद। 

यह भी पढ़े-

 

6 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here