आम का पन्ना कैसे बनता है?-आम का पन्ना रेसिपी गर्मियों के मौसम मैं लू से बचने के लिए आज आपके साथ एक मजेदार रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, अधिकतर लोग ठंडा ठंडा जूस पीना पसंद करते हैं,इस मौसम में लू लगने के सबसे ज्यादा चांसेस रहते हैं,जिसकी वजह से लोगों को दस्त,उल्टी,बुखार,थकावट इन सब बीमारियों का सामना करना पड़ता है,तो गर्मी से बचने के लिए और खुद को तरोताजा करने के लिए आम का पन्ना रेसिपी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है।
इसे आप घर में आसानी से बना सकते हैं, पन्ना बनाने में बहुत ही सामग्री की आवश्यकता होती है,और बनाने में भी आसान होता है,और आम का पन्ना पीने में भी बहुत ही स्वादिष्ट होता है इसे घर के सभी सदस्य बहुत ही ज्यादा पसंद करेंगे बच्चे या घर के बड़े कोई भी हो अगर आपके घर में कोई मेहमान आया है,तो आप तुरंत ही आम का पन्ना बनाकर पिला सकते हैं गर्मी के मौसम में आम के पन्ना को पीकर आपके मेहमान भी बहुत ही ज्यादा खुश होंगे।(आम का पन्ना कैसे बनता है?)
कुल समय 30 मिनट
तैयारी का समय 5 मिनट
पकने का समय 10 मिनट
कितने लोगों के लिए -2
आम के पन्ना की सामग्री-
- 2 कच्चे आम
- 2 /tbsp चीनी
- 1 /tbsp जीरा पाउडर
- 1/2 tbsp काला नमक
- नमक स्वाद अनुसार
- 2 कप पानी
- 4-5 पुदीना के पत्ते
- 1 कप आइस क्यूब
- 10 से 12 हरी धनिया पत्ती
- एक हरी मिर्च
- 1/tbsp चाट मसाला
- 2 गिलास ठंडा पानी
आम पन्ना बनाने की विधि-
सबसे पहले गैस को ऑन करें और एक प्रेशर कुकर में दो या तीन सिटी आने तक आम को उबाल ले।
आम जब ठंडे हो जाए तो उनके छिलके के निकालकर अंदर का पल्प एक चम्मच की मदद से निकाल ले।
अब मिक्सर जार ले और उसमें आम का पल्प डालें चीनी,जीरा,काला,नमक,नमक,पुदीना के पत्ते धनिया पत्ता हरी मिर्च चाट मसाला डालकर बारीक पेस्ट बना लें।आम का पन्ना कैसे बनता है?
अब एक बाउल ले उसमें तैयार किया हुआ मिक्सर डालें ठंडा पानी डालें और आइस क्यूब डालें।
सभी सामग्री को एक चम्मच की मदद से अच्छे से मिलाएं आम का पन्ना रेसिपी तैयार है कांच के गिलास में ठंडा ठंडा आम का पन्ना सर्व करें।
Key Ingredients- आम,काला,नमक,जीरा,पाउडर,नमक जलजीरा पाउडर,हरी धनिया,पुदीना पत्ते,चीनी,आइस क्यूब-आम का पन्ना कैसे बनता है?
नोट- आम का पना बनाते समय ज्यादा चीनी की जरूरत नहीं पड़ती है ज्यादा चीनी का इस्तेमाल ना करें।
नमक और हरी मिर्च का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार कर सकते हैं।
जलजीरा पाउडर आपके डाइजेशन सिस्टम को अच्छा करता है और आपके लिए गर्मी के मौसम में यह बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है।
हम आशा करते हैं कि आपको यह रेसिपी पसंद आई होगी आप अपने सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। धन्यवाद?





















