Bathua Paratha Recipe-; सर्दियों के मौसम में हमेशा कुछ ना कुछ खाने का मन करता है,और कुछ नया खाने का मन करता है, अब अगर इसमें Bathua Paratha Recipe की बात आती है तो फिर क्या कहना बथुआ का पराठा सभी को बहुत पसंद आता है,तो आज हम आपके लिए बहुत ही जल्दी से और आसान विधि से बनाने वाली Bathua Paratha Recipe लेकर आए हैं,जिसे बनाना बहुत ही आसान है,और खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है, बस कुछ ही सामग्री के साथ आप बथुआ के पराठा बना सकते हैं,यह रेसिपी घर के बड़े बच्चे सभी को बहुत पसंद आएगी बथुआ के पराठे को आप बच्चों के लंच बॉक्स में भी दे सकते हैं।

कितने लोगों के लिए – 4
तैयारी के समय -20 मिनट
पकने का समय -10 मिनट
कुल समय -30 मिनट
Bathua Paratha Recipe बनाने की सामग्री- (Ingredients for Recipe)
- 500 gram – बथुआ के पत्ते( बारीक कटे)
- 3 cup – आटा
- 1/2 tbsp -जीरा
- हींग – 1 चुटकी
- 2 – हरी मिर्च कटी (बारीक कटी)
- 2 tbsp- सरसों का तेल
- 1/2 tbsp – लाल मिर्च पाउडर
- नमक – स्वादानुसार
- 2 cup-पानी ( आवश्यकतानुसार)
Bathua Paratha Recipe बनाने की विधि-(How to make Recipe)
- बथुआ का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले बथुआ के पत्ते अच्छी तरह से धोकर काट लें।
- अब एक बर्तन में आटा छानकर इसमें जीरा पाउडर, हींग और स्वादानुसार नमक लाल मिर्च,हरी मिर्च डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें।
- इसके बाद बारीक कटे बथुआ को आटे के साथ थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर अच्छे से मिक्स करके आटे को गूथे।
- अब आटे को अच्छी तरह से गूंथकर इसे एक कपड़े से ढंककर 5 मिनट के लिए अलग रख दें।
- ध्यान रखें कि बथुआ के पत्तों मैं पहले से पानी होने की वजह से आपको आटा गूंथने में ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होगी।
- अब आटे की लोइयां तैयार करके एक चकला बेलन की मदद से गोल या अपने मनपसंद आकार का पराठा बेल लें।
गैस को मध्यम आंच पर जलाएं और एक तवा गैस पर गर्म करने के लिए रख दें। - जब तवा गर्म हो जाए तो उसमें पराठा डालकर सेकें,एक तरफ से पराठा जब सिक जाए तो उस पर तेल लगाकर पलट दें।
- अब दूसरी तरफ से तेल लगाकर पराठे को तब तक सेकें जब तक कि उसमें भूरी चिट्टी न हो जाए।
- इसी तरह सभी लोइयों के पराठे बना ले गरमा गरम बथुआ का टेस्टी पराठा तैयार है,बथुआ के पराठे को इसे चटनी, अचार या दही के साथ सर्व करें।
- अगर यह रेसिपी आपको पसंद आई हो तो अपने सुझाव कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। धन्यवाद?
सुझाव-
- आप अगर चाहे तो बथुआ के पत्ते को हल्का सा फ्राई या उबाल भी सकते हैं।
- बथुआ के पराठे बनाते समय नमक और मिर्च आप अपने स्वाद अनुसार डाल सकते हैं।
- बथुआ का पराठा अगर आप oil-free बनाना चाहते हैं तो पराठा बनाते समय उसमें तेल का उपयोग ना करें और दोनों तरफ पलट पलट कर तवे पर अच्छे से शेख ले।
YOU MAY ALSO LIKE-























