बेसन की रोटी रेसिपी-; आज हम आपके लिए लेकर आए हैं Besan Ki Roti Recipe बेसन की रोटी आपको हेल्दी रखेगी और आप इसको खाने के बाद तरोताजा महसूस करेंगे, बेसन की रोटी को आप अपने डाइट में भी रख सकते हैं,यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं,खासतौर पर डायबिटिक वाले मरीज को बेसन की रोटी ही खाना चाहिए बेसन की रोटी को आप ब्रेकफास्ट लंच डिनर में भी खा सकते हैं।

Besan Ki Roti Recipe In Hindi // बेसन की रोटी रेसिपी इन हिंदी

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपी

  • कुल समय   20 मिनट

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपीतैयारी का समय 15 मिनट


पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपीपकने का समय 5 मिनट

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपी कितने लोगों के लिए 4

 

बेसन की रोटी बनाने की सामग्री – Ingredients for Besan Roti Recipe

  • 1 Cup – गेहूं का आटा
  • 1 Cup – बेसन
  • 1/2 tbsp – नमक (स्वादानुसार)
  • 1/2 tbsp – अजवायन
  • 1 pinch – हींग
  • 1/2 tbsp – हल्दी पाउडर
  • 1 tbsp – कसूरी मेथी
  • 2 tbsp – तेल


बेसन की रोटी बनाने की विधि: -How to Make Besan Ki Roti Recipe

Besan Ki Roti Recipe In Hindi // बेसन की रोटी रेसिपी इन हिंदी

  • आटे और बेसन को एक बर्तन में निकाल कर नमक, अजवायन, हींग, हल्दी, कसूरी मेथी और तेल डालकर अच्छे से मिला ले।
  • अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूथ ले ।
  • आटे को सैट होने के लिये एक गीले कपड़े से ढककर 15 मिनिट के लिये रख दे।
  • 15 मिनट बाद आटा देखेंगे अब इसमें हाथ पर थोड़ा तेल लगाकर आटे को गूथ कर चिकना कर लेंगे।
    बेसन की रोटी बनाने के लिए आटा तैयार है।
  • गैस को मध्यम आंच पर जलाएं और उस पर तवा गरम होने के लिये रख दे।
  • गुथे आटे से एक मध्यम आकार की लोई निकाल कर गोल लोई बनाइये,लोई मैं थोड़ा सा सूखा आटा डालें और एक चकला बेलन की मदद से 6-7 इंच के व्यास में पतला बेले।
  • अब बेली गई रोटी को गरम तवे पर डालें और नीचे की सतह पर हल्का सा सिकने पर पलट कर दूसरी सतह पर सिकने के बाद तवे से उतारकर सीधे आग पर रखते हुये रोटी को घुमा घुमा कर दोनों ओर भूरे चित्ती आने तक शेख ले।
  • बेसन की सेकी हुई रोटी पर घी या बटर लगाकर सर्व करें।
  • गरमा गरम Besan Ki Roti Recipe बनकर तैयार है, बेसन की रोटी को दही,सब्जी,पनीर की सब्जी,चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

सुझाव-

  • बेसन की रोटी बेल के समय यह ध्यान रखें कि इसे हल्के हाथों से मिलना है नहीं तो यह चकला बेलन में चिपके गी।
  • रोटी बनाते समय हल्का सा सूखा आटा का उपयोग भी करें।

YOU MAY ALSO LIKE-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here