Chaurai Saag Recipe- चौरई की पत्तियां देखने में जितनी खूबसूरत होती है,उससे कई ज्यादा खाने में स्वादिष्ट लगते हैं,और यह विटामिन से भरपूर होते हैं,चौरई का साग सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश और दक्षिण भारत में खाई जाने वाली रेसिपी है।
इसे आप पूरी,पराठा,रोटी,चावल के साथ खा सकते हैं। यह विटामिन सी, विटामिन ए तथा आयरन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है।

Chaurai Saag Recipe की सामग्री-
- 1 kg – चौरई (धोकर बारीक कटी हुई)
- /2 Cup तेल
- 1/2 चम्मच – जीरा
- 1 चम्मच – अदरक (कद्दूकस)
- 5-6 लहसुन ( बारीक कटा)
- 2 – प्याज (बारीक कटा)
- नमक (स्वाद अनुसार)
- 3-4 हरी मिर्च (बारीक कटी)
- 1/2 चम्मच -हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच – धनिया पाउडर
Chaurai Saag Recipe बनाने की विधि-
- गैस को मध्यम आंच पर जलाएं और उसमें एक कप तेल डालें। तेल जब गर्म हो जाए,तब प्याज,लहसुन,अदरक,हरी मिर्च डालकर भूरा रंग होने तक भूनें।
- अब काटा चौरई डालें,और 2 से 3 मिनट तक अच्छे से fry करें।
- अब इसमें मसाले डालेंगे,हल्दी पाउडर,धनिया पाउडर,नमक को डालकर अच्छे से मिला देंगे।
- चौरई के सांग को धीमी आंच में 7 से 8 मिनट तक ढक कर पकाएंगे।
- गरमा गरम Chaurai Saag Recipe बनकर तैयार है,चौराहे के सांग को पूरी पराठा चावल या फिर रोटी के साथ सर्व करें।
नोट-
- चौरई को सांग को आप आलू के साथ मिक्स करके भी बना सकते हैं।
- साग बनाते समय नमक मिर्च मसाले का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार भी कर सकते हैं।
- अगर आप ज्यादा मसाला खाना पसंद नहीं करते हैं,तो चौराहे के साथ को सिर्फ नमक डालकर भी बना सकते हैं।
YOU MAY ALSO LIKE-























