Coconut Jaggery Modak Recipe | Modak Recipe – गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में बनाएं यह गुण- नारियल से बनने वाली स्वादिष्ट भोग रेसिपी बनाने में आसान और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है,इस रेसिपी को बनाने के लिए गुड़ और नारियल के मिश्रण में सभी सूखे मेवा डालकर मिश्रण तैयार करते हैं,और भरकर बनाया जाता है,यह रेसिपी गणेश चतुर्थी के पर्व पर खास तौर पर बनाने वाला व्यंजन है,इस रेसिपी को प्रसाद के रूप में आप सभी घरवाले बच्चों और मेहमानों के लिए भी बना सकते हैं,यह Coconut Jaggery Modak Recipe बनाना बहुत ही आसान है।

यह माना जाता है, शास्त्रों और पुराणों में वर्णन है ,कि भगवान गणेश को मोदक सबसे अधिक प्रिय है,मोदक का अर्थ होता है आनंद देने वाला, यही कारण है कि उन्हें “मोदकप्रिय” भी कहा जाता है।
कथा के अनुसार, माता पार्वती ने एक बार कई व्यंजन बनाकर भगवान शिव और गणेशजी को खिलाया सभी व्यंजन खाने के बाद गणेशजी ने मोदक खाया और बहुत संतुष्ट होकर कहां की माता मोदक खाने से मुझे अपार आनंद और ऊर्जा मिली है, यह मेरा प्रिय भोग माना जाएगा तभी से गणेशजी को मोदक चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई।
सामग्री –
- 1 कप – चावल का आटा
- 10-20 – बादाम
- 10-20 – काजू
- 1 कप – नारियल का बुरादा
- 1 कप – नारियल के टुकड़े
- 1/2 कप – गुड़
- 1 कप – चीनी
- 2 कप – दूध
- 1 टीस्पून – इलायची पाउडर
- 2 टीस्पून – देसी घी
- 1 चुटकी – केसर
विधि –
- गैस को मध्यम आंच पर जलाएं,और उस पर एक कढाई रखें, चावल के आटे को डालकर खुशबू आने तक भून लें,लेकिन लाल न होने दें।
- काजू, बादाम और नारियल के टुकड़ों को मिक्सी में पीस लें,फिर इसमें गुड़ भी डालकर पीस लें।
- अब इसी मिश्रण में दूध,नारियल का बुरादा और इलायची पाउडर डालकर मिक्सी में चला लें।
- अब कढ़ाई में नारियल वाला दूध और चीनी डालकर अच्छे से खौला लें।
- इसमें देसी घी डालकर चला लें,और धीमी आंच करके थोड़ा थोड़ा चावल का आटा डालकर मिलाते जाएं।
- चावल के आटा को कढ़ाई छोड़ने तक पका लें।
- जो स्टफिंग तैयार की थी उसे भरकर लड्डू बनाना हैं।
- चावल का मिश्रण जब ठंडा हो जाए उसके बाद कटोरी बनाकर स्टफिंग भर दें,और मोदक के शेप में कर लें।
- मोदक को सजाने के लिए केसर से इस पर गार्निश करें,और सर्व करें।
सुझाव-
- मोदक का लड्डू बनाने के लिए इसका सांचा बाजार में मिलता है।
- अगर आपके पास सांचा उपलब्ध नहीं है,तो आप इसे हाथ से ही मोदक के आकर में बना सकते हैं।
YOU MAY ALSO LIKE this recipe –























