Crispy Corn Recipe: अगर आपको मक्का खाना पसंद है, तो आप यह क्रिस्पी कॉर्न रेसिपी को जरूर ट्राई करें,इस रेसिपी को आपके घर के बड़े बच्चे सभी बहुत पसंद करेंगे,इसे बनाना बहुत ही आसान है,कम सामग्री और कम समय में जल्दी से बनने वाला स्नेक्स है,इस रेसिपी को बनाने के लिए सिर्फ तीन मसाले जैसे लाल मिर्च पाउडर,आमचूर पाउडर और नमक का इस्तेमाल किया जाता है,इस रेसिपी को मनाने में बस इतने ही मसाले इसमें स्वाद ला देते हैं,और सुपर टेस्टी Crispy Corn Recipe बनाकर तैयार हो जाती है।

सामग्री-
- 3 कप- स्वीट कॉर्न
- 1/4 कप – मक्की का आटा
- 2 चम्मच – चावल का आटा
- 1/2 चम्मच – काली मिर्च पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
- 1/2 चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच – अमचूर पाउडर
- 1 – नींबू का रस
- 1 कप – वेजिटेबल ऑयल
विधि –
- स्वीट कॉर्न को प्रेशर कुकर में डाले और एक सीटी आने तक पका ले,और ठंडा करके एक प्लेट में निकाल ले।
- अब बाउल में स्वीट कॉर्न डालें,और चावल का आटा,मक्के का आटा डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- अब इसमें थोड़ा नमक,काली मिर्च पाउडर डालें,और मकई को अच्छी तरह से कोट करने के लिए मिलाएं।
- कॉर्न को छलनी में डालें,और थोड़ा सा हिलाएं ताकि अतिरिक्त मिश्रण कोडिंग करने के लिए है,वह हट जाए ।
- एक कढ़ाई में तेल गरम करें,और फिर कोटेड कॉर्न को क्रिस्पी और सुनहरे भूरे रंग तक डीप फ्राई करें।
- फ्राई किये हुए कॉर्न को एक बाउल में डालें,और लाल मिर्च पाउडर,अमचूर,नमक और नींबू का रस डालें।
- स्वीट कॉर्न को मसाले में लपेटने के लिए अच्छी तरह एक चम्मच की मदद से मिलाये ।
- स्वाद से भरपूर क्रिस्पी कॉर्न को गरमा गर्म सर्व करे और स्वीट कॉर्न रेसिपी के स्वाद के मजे ले।
सर्वे करने का तरीका-
- क्रिस्पाई स्वीट कॉर्न को स्नैकस के रूप में चाय,कॉफी या फिर जूस के साथ सर्व कर सकते हैं।
सुझाव –
- नमक मिर्च का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार ही करें।
- इस रेसिपी को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें बारीक कटा प्याज,शिमला मिर्च, टमाटर हरी मिर्च और हरा धनिया डाल सकते हैं।
- हम आशा करते हैं,कि आपको यह रेसिपी पसंद आई होगी,अगर आपको इस रेसिपी में कोई त्रुटि नजर आती है,तो हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। धन्यवाद !
- YOU MAY ALSO LIKE this recipe –























