Easy Peanut Butter Recipe- मूंगफली का बना मक्खन अब बनाएं घर पर ही ,बाजार के बने पीनट बटर खाने में तो स्वादिष्ट होते हैं ,लेकिन इसमें शक्कर और वनस्पति की मात्रा अधिक होती है, इस रेसिपी को अगर घर पर ही बनाया जाए तो बाजार से लाने वाले मूंगफली मक्खन की तुलना में आधे दाम में बनाया जा सकता है, जब आपको हल्कीफुल्की भूख लग रही है ,और कुछ बनाने का मूड नहीं है ,तो बस जब भूख लगे तब एक चम्मच पीनट बटर ब्रेड में लगा कर खा ले, ये एनर्जी से भरपुर होता है, यह रेसिपी आसानी से आपके रक्त प्रवाह में डाइजेस्ट हो जाता है ,और लंबे समय के लिए एनर्जी मिल जाती है।

सामग्री:–
- 2 कप – भुनी हुई मूंगफली (बिना छिलके की)
- 1 बड़ा चम्मच – शहद या चीनी (मिठास के लिए)
- नमक (स्वाद अनुसार)
- 1-2 छोटे चम्मच – तेल (नारियल या पीनट)
विधि:-
- गैस को मध्य आज पर जलाएं ,और एक पैन में मूंगफली को भून लें।
- मूंगफली के दाने जब हल्के ठंडा हो जाए ,तो छिलका निकाल दें।
- दो चम्मच मूंगफली के दाने निकल ले ,और उन्हें एक खल में डालकर दरदरा कूट ले।
- अब बची हुई मूंगफली को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर चिकना पेस्ट होने तक पीस लेना है।
- इसमें नारियल का तेल नमक और शहद/चीनी डालकर फिर से पीसें।
- अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा लगे तो 1-2 चम्मच तेल डालकर फिर से ब्लेंड करें।
- जब तक आपको स्मूद और क्रीमी टेक्सचर न मिल जाए, तब तक ब्लेंड करते रहें ,ताकि पीनट बटर खाने में स्वादिष्ट और देखने में अच्छा लगे।
- अब इसे एक बाउल में निकाल कर कुटी हुई मूंगफली को मिला ले, इससे पीनट बटर में crunchy टेस्ट आएगा।
स्वादिष्ट पीनट बटर बनकर तैयार है ,इसे ब्रेड में लगाकर खाएं।
स्टोर करने का तरीका:-
- पीनट बटर को एक एयरटाइट जार में भरकर रखें ,ताकि यह लंबे समय तक चले और जल्दी खराब ना हो।
- इसे फ्रिज में रखने पर 1–2 महीने तक आराम से चलाया जा सकता है।
सुझाव –
- अगर आप इसमें चीनी या शहर नहीं मिलाना चाहते तो ,यह आवश्यक भी नहीं है।
- पीनट बटर को ब्रेड या टोस्ट पर लगाकर,स्मूदी में डालकर,ओट्स या मिल्कशेक मे मिलाकर,चॉकलेट के साथ स्प्रेड बनाकर खा सकते हैं।
YOU MAY ALSO LIKE this recipe –























