Ghevar Recipe-; रक्षाबंधन स्पेशल घेवर रेसिपी आमतौर पर घेवर सबसे ज्यादा राजस्थान में बनाए जाने वाली मिठाई है,घेवर राजस्थान की प्रसिद्ध रेसिपी है,रक्षाबंधन और सावन के पर्व पर घेवर सबसे ज्यादा बनाए जाने वाली मिष्ठान रेसिपी है, बाजार में तो घेवर सिर्फ सावन के महीने में ही मिलता है, लेकिन आप अगर चाहे तो इसे किसी भी टाइम बनाकर खा सकते हैं,क्योंकि घेवर को बनाना बहुत ही आसान है, Ghevar Recipe को घर में ही कुछ ही घंटों में आसान विधि से बना सकते हैं।

|
|
|
|
कितने लोगों के लिए 4 |
Ghevar Recipe बनाने की सामग्री-
- 2 Cup – मैदा
- 1 – बर्फ का टुकड़ा (मीडियम साइज)
- 3 Cup – पानी
- 1/2 Cup – दूध
- 100 ग्राम – देसी घी
- 500 ग्राम – देसी घी (डीप फ्राई करने के लिए)
चासनी के लिए-
- 1 Cup – चीनी
- 1 Cup – पानी
सजाने के लिए-
- 2 Cup – रबड़ी
- 1 टीस्पून – इलायची पाउडर
- 2 टेबलस्पून – बादाम पिस्ता (बारीक कटे)
- 1 चुटकी केसर – (दूध में भीगा हुआ)
Ghevar Recipe बनाने की विधि-
- गैस को मध्यम आंच पर जलाएं और उस पर एक पेन रखें और एक कप पानी,एक कप चीनी डालकर एक तार की चाशनी बना ले।
- एक बड़ा कटोरा ले और उसने 500 ग्राम घी और बर्फ डाल कर तेजी से हाथ से चलाते रहें,जब तक कि देसी घी सफेद ना हो जाए।
- जब देसी घी सफेद हो जाए तब उसमें दूध,मैदा और ठंडा पानी डालकर पतला घोल बना लें।
- अब एक चाय पेन ले जिसकी लंबाई लगभग 10 इंच होनी चाहिए और ज्यादा चौड़ाई ना हो गैस पर रखें।
- पैन में 500 ग्राम घी डालें घेवर ज्यादा घी में बनता है,अगर 500 ग्राम घी कम लग रहा है,तो और घी का उपयोग करें।
- देसी घी जब अच्छे से गर्म हो जाए धुआ निकलने लगे,तब एक चमचे की मदद से मिश्रण को एक चमचा भर के तेल के बीचो-बीच मैं डालें। एक पतली धार की तरह।
- इस विधि को 10 से 12 बार करना है,जब तक की घेवर के बीचो बीच एक छोटा छिद्र ना दिखने लगे।
- घेवर को तब तक पकाना है,जबकि सुनहरे भूरे रंग का ना दिखने लगे।
- जब घेवर सुनहरा दिखने लगे तो किनारे से एक चाकू की मदद से हल्के हाथों से हटाए।
- अब एक सलाई या फिर लकड़ी की मदद से आराम से निकाल ले,और एक तार की छलनी में रख ले,ताकि एक्स्ट्रा देसी घी निकल जाए।अब घेवर के छत्ते को एक प्लेट में निकालें और एक चम्मच की मदद से ऊपर से चासनी डालें।
- इसके बाद एक चम्मच की मदद से रबड़ी डालें और बादाम पिसता तथा केसर का दूध डालकर सजाएं।
- गरमा गरम Ghevar Recipe बनकर तैयार है, घेवर को रक्षाबंधन के पर्व पर अपने भाइयों के लिए जरूर बनाएं।

स्वाद –
- मीठा और क्रिस्पी
सुझाव-
- घेवर का मिश्रण बनाने के लिए दूध और पानी ठंडा ही उपयोग में लाना है।
- घेवर के बैटर को चार से 5 दिन के लिए फ्रिज में रख सकते हैं।
Conclusion-
मुझे विस्वास है आपको ये घेवर रेसिपी (Ghevar Recipe)बनाने कि विधि बहुत पसंदआयी होगी |अगर इससे लेकर कोई भी Doubt है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है | या फिर अगर आपको इसके अलावा कोई और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है |
मैं कोशिश करुँगी कि आपके सवालो के जवाब जल्द से जल्द दे दू |
-
YOU MAY ALSO LIKE-



















तैयारी 







One of the best course of recipe..of Rajasthani style