होली के त्योहार पर हर घर में Gujiya Recipe बनाने का और खाने का बहुत ही मनपसंद रेसिपी है,आखिर होली खेलने आए मेहमान भी तो इसी स्वीट डिश के खाने का इंतजार कर रहे होते हैं। गुझिया कई तरह से बनाई जाती है,मावा भरी गुझिया और सूजी भरी गुजिया। मैदे से कुरकुरी बाहरी परत तैयार की जाती है और मावे के साथ ड्राई फ्रूट्स मिलाकर इसकी फीलिंग तैयार की जाती है। तो इस होली आप भी कुछ आसान से स्टेप को फोलो करके Gujiya Recipe बना सकते हैं।

Gujiya Recipe In Hindi

Gujiya Recipe बनाने के लिए सामग्री-

मैदे से गुझिया की बाहरी परत तैयार की जाती है और इसमें खोए और ड्राई फ्रूट्स की फीलिंग तैयार करके भरी जाती है। इसके बाद गुझिया को तेल में deep fry किया जाता है। ठंडा होने के बाद खा सकते है।

Gujiya Recipe की सामग्री-

  • 2 cup मैदा
  • 1 cup खोया
  • 1 cup चीनी
  • 1/tbsp छोटी इलायची पाउडर
  • 1 cup dry fruits किसमिस, इलायची,कद्दूकस नारियल, चिरौंजी
  • डीप फ्राई करने के लिए घी (3 cup)

Gujiya Recipe बनाने की वि​धि-

  • सबसे पहले 4/tbsp घी और पानी मैदे मैं डाल कर मैदा को अच्छे से गूंथ लें।
  • गुथे हुए मैदे को एक गीले कपड़े से ढक कर आधे घंटे के लिए रखकर छोड़ दें।
    भरावन के लिए-
  • खोए को हल्की आंच पर थोड़ी देर के लिए भूनें।
  • ठंडा होने के बाद खोए में ड्राई फ्रूट्स,इलायची पाउडर और चीनी को अच्छे से मिलाएं।
  • गूंथे हुए मैदा की छोटी-छोटी लोई बनाकर चकला और बेलन की मदद से गोल पूरी बेल लें और एक गुजिया बनाने वाले सांचे की मदद से पूरी के अंदर खोए का बनाया हुआ मिक्सर भरे और पूरी के चारों तरफ पानी लगाकर सांचे से अच्छे से दबाकर बंद कर दें।
  • किनारों पर बचे हुए आटे को निकाल दें,इसी तरह एक-एक करके सारी गुजिया बना ले।
    गैस को medium flame में on करें, और एक कढ़ाही रखें कढ़ाई में घी डालें,अच्छे से गर्म हो जाने दे।
  • हल्की आंच पर बनाई गई गुजिया को तब तक तलें जब तक वह हल्के भूरे रंग की न हो जाएं इसी तरीके से सारी गुजिया को देसी घी में फ्राई कर लेना है।

  • Gujiya जब ठंडी हो जाए तब आप इसे खा सकते हैं और अपने परिवार और रिश्तेदारों को भी खिला कर उनकी तारीफ से पा सकते हैं। धन्यवाद
    (नोट-अगर आपके पास गुजिया बनाने का सांचा ना हो तो आप दोनों हाथों की मदद से पूरी के अंदर मिक्सर भरकर चारों तरफ से बंद करके गुजिया बना सकते हैं।)

    यह भी पढ़े

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here