Paan Gulkand Ladoo Recipe : जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं, रक्षाबंधन का त्यौहार आने वाला है,और बाजार में तरह-तरह की मिठाइयां मिलेंगे,लेकिन बाजार की मिठाइयों से कुछ अलग और अच्छा बनाने के लिए Paan Gulkand Ladoo Recipe रेसिपी जरूर बनाएं और इस रक्षाबंधन के त्यौहार को अपने भाइयों के साथ और भी स्पेशल बनाएं।
पान नारियल का लड्डू गुलकंद से भरकर झटपट बनने वाला लड्डू है,यह एक आसान भारतीय मिठाई है,इसे बनाने में आपका ज्यादा समय नहीं जाएगा ! कम समय में स्वादिष्ट मिठाई बनकर तैयार हो जाएगी।

नारियल लड्डू बनाने की सामग्री –
- 1 Cup – नारियल का बुरादा
- 1/2 Cup – कंडेंस्ड मिल्क
- 1 Cup – दूध ( आवश्यकता अनुसार)
- 2-3 – पान के पत्ते
- 1 चुटकी – इलाइची पाउडर
- 4 टीस्पून – ड्राई फ्रूट्स (बारिक कटे)
- 1 छोटा चम्मच – नारियल (पाउडर)
- 1/2 चम्मच – हरा (फूड कलर)
स्टफिंग के लिए-
- 2 बड़े चम्मच – गुलकंद
- 1 बड़ा – चम्मच मुखवास
- 1 Cup – ड्राई फ्रूट्स
बादाम,किशमिश,काजू,चिरौंजी,नारियल,छुहारा
(इन सभी ड्राई फ्रूट्स को बारीक काट ले)
पान नारियल लड्डू बनाने की विधि –
- एक मिक्सर में पान के पत्ते,कंडेंस्ड मिल्क और दूध डालें,दोनों को अच्छी तरह मिलाकर पीस लें।
- गैस को medium flame पर जलाएं और पैन में,सूखा नारियल डालें, 2-3 मिनट के लिए सूखा भून लें।
- अब इसी में कंडेंस्ड मिल्क,पान का मिश्रण और हरा फूड कलर डालें अच्छी तरह मिलाएँ।
- धीमी आंच पर 2 मिनट तक पकाएं,मिश्रण जब गाढ़ा हो जाएगा तब आंच से उतारें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा हो जाने दें।
- अब स्टफिंग के लिए मिश्रण तैयार करेंगे,गुलकंद और सभी ड्राई फ्रूट्स,मुखवास,इलायची पाउडर को डालकर आपस में अच्छे से मिला लें।
- नारियल के मिश्रण से थोड़ा सा हिस्सा लेकर चपटा करें,और बीच में 1/2 चम्मच गुलकंद का मिश्रण डालें।

- स्टफिंग करने के बाद चारों तरफ से बंद करके लड्डू का आकार दें,और लड्डू बनाने के लिए रोल करें।
- अब सूखे नारियल में लड्डू को डालकर ऊपर से नारियल का बुरादा अच्छे से लगा ले,ताकि लड्डू देखने में सुंदर लगे।
- बाकी लड्डू को भी ऐसे ही बना ले,और एक प्लेट में सजा ले। स्वादिष्ट लड्डू को अपने भाइयों को खिलाएं और अपना रक्षाबंधन का त्योहार स्पेशल बनाएं।
सुझाव-
- इस रेसिपी में चीनी का उपयोग नहीं किया गया है,तो आप मार्केट मैं मिलने वाले स्वीट डेट्स का उपयोग करें।
- लड्डू को और भी स्वादिष्ट और आकर्षित बनाने के लिए इस पर चांदी का वर्क भी लगा सकते हैं।
- हम आशा करते हैं,कि आपको हमारी यह रेसिपी पसंद आई होगी,अगर इसमें कोई त्रुटि है,तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।
- YOU MAY ALSO LIKE this recipe –
























