Kaju Modak | काजू स्टफिंग मोदक | Kaju Modak Recipe – गणेश चतुर्थी पर बनाएं काजू मोदक और भगवान को भोग लगाये,जैसा कि हम सभी जानते हैं,कि इन दिनो गणेश महोत्सव चल रहा है,जिसमें भगवान गणेश जी की स्थापना करके उनकी पूजा करते हैं और तरह-तरह के पकवान मिठाइयां बनाकर प्रसाद तैयार किया जाता है,भगवान गणेश जी का प्रिया भोग मोदक है,गणेश उत्सव 31 अगस्त से लेकर 9 सितंबर तक चलेगा,यह 10 दिनों के त्यौहार में तरह-तरह की मिठाइयां बनाकर गणपति बप्पा को भोग लगाये।

इस खास महोत्सव के मौके पर काजू मोदक बनाकर गणपति बप्पा का भोग लगाये और सभी को प्रसाद के रूप में वितरित करें काजू मोदक भगवान को ही नहीं बल्कि सभी को बहुत पसंद आएंगे ।
सामग्री :-
- 1 कप – काजू
- ½ कप – चीनी (पिसी हुई)
- 2-3 टेबलस्पून – दूध
- ½ टीस्पून – इलायची पाउडर
- 1 टीस्पून – घी
- 5-6 – केसर के धागे
विधि :-
- काजू को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस कर पाउडर बना लें। (ध्यान रहे कि काजू तेल न छोड़े।)
- गैस को मध्यम आंच पर जलाएं ,पैन में घी डालें और उसमें काजू पाउडर डालकर धीमी आंच पर 1 मिनट भूनें।
- अब इसमें पिसी चीनी और दूध डाल कर लगातार चलाते रहें, जब तक की यह गाढ़ा ना हो जाए और ध्यान दें कि इसमें गाँठ ना पड़े।
- मिश्रण जब गाढ़ा होकर लड्डू जैसा बाइंड होने लगे तो गैस बंद कर दें।
- इसमें इलायची पाउडर और केसर के धागे डालकर अच्छे से मिला लें,और ठंडा हो जाने दे ज़्यादा ठंडा न करे नहीं तो सख्त हो जाएगा।
- मोदक बनाने के सांचे में हल्का सा घी लगाएँ,और मिश्रण भरकर अच्छे से दबाएँ।
- सांचे को धीरे से खोलकर मोदक निकाल लें ,और इसी तरह से सभी काजू मोदक बना लें,और बप्पा को भोग लगाएं।
सुझाव –
- काजू मोदक को 6 से 7 दिनों तक फ्रिज में स्टोर करके खा सकते हैं।
- अगर आप चाहे तो काजू मोदक में ड्राई फ्रूट की स्टफिंग भी भरकर बना सकते हैं।
YOU MAY ALSO LIKE this recipe –
- रवा उपमा कैसे बनाएं?2022
- Coconut Jaggery Modak Recipe / नारियल गुड मोदक रेसिपी
- Mawa Modak Recipe | मावा मोदक


























