Karwa Chauth Sargi Recipe: करवा चौथ का व्रत महिलाएं पति के लंबे जीवन के लिए रखती हैं. इस व्रत की शुरुआत करने से पहले सास अपनी बहु को सूर्योदय से पहले सरगी देती है. सरगी में सेंवई, फल, मिठाई, ड्राई फ्रूट्स, मठरी और आलू से बनी हुई कोई चीज, पूड़ियां होती है. विवाहिता ससुराल में सास की तरफ से मिली इस सरगी को खाकर ही करवा चौथ का व्रत शुरू करती है. सरगी का मतलब होता है ‘सदा सुहागिन रहो’. सास इसे आशीर्वाद के रूप में बहु को देती हैं. आइए जानते हैं करवाचौथ पर कैसे बनाएं सरगी-



सरगी बनाने की सामग्री:

दूध- 1 Ltr

चीनी- 50 gm

सेंवई -100 gm

केसर- 3 -5 रेशे

ड्राई फ्रूट्स (बादाम, पिस्ता, काजू)- 2 बड़ा चम्मच

इलायची कुटी हुई- 2 ng

सरगी बनाने की रेसिपी:

1. सरगी बनाने के लिए एक कढ़ाई में कम आंच पर घी गर्म कर लें. जब ये पिघल जाए तो इसमें सेंवई डालकर सुनहरा (Golden) होने तक भून लें. बीच बीच में चमचे से चलाते रहें ताकि जले नहीं. इसके बाद इसमें कुटी हुई इलायची और दूध डालकर चमचे से चलाते हुए उबाल आने तक पकाएं-Karwa Chauth Sargi Recipe

2. जब इसमें उबाल आने लगे तो आंच को कम कर दें. कम से कम 10 मिनट तक कम आंच पर ही पकाएं ताकि सेंवई अच्छे से दूध सोख ले इसके बाद सेंवई को आंच से उतार दें. मेवे और केसर के रेशों से गार्निश करें.

3. एक सर्विंग बाउल में निकालकर सर्व करें. लीजिए तैयार है आपकी सरगी Karwa Chauth Sargi Recipe

Karwa Chauth Sargi Recipe

4. व्रत रखने वालों के लिए विशेष टिप (Tip)-

उन सभी सुंदर महिलाओं के लिए एक विशेष टिप जो आज उपवास कर रही हैं अपने पति के लंबी उम्र के लिए। यदि आप पूरे दिन प्यास महसूस नहीं करना चाहती हैं तो निम्नलिखित वस्तुओं का सेवन ज़रूर करें इन से मदद मिलेगी। ये आजमाई हुई ट्रिक्स हैं। ये सिरदर्द(Headache) को भी नियंत्रित करने में मदद करती हैं। इन वस्तुओं को ज़रूर खाएं –

अनार
नारियल पानी 
खजूर
भीगे हुए बादाम

आप का व्रत सफ़ल हो !! सभी बहनों एवं माताओं को करवाचौथ की शुभकामनाएं..!!

YOU MAY ALSO KNOW-

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here