Kootu Curry Recipe – यह रेसिपी दक्षिण भारत की परंपरागत बनने वाली डिश है ,इस रेसिपी को अधिकतर त्योहारों के समय में बनाया जाता है दक्षिण भारत के तामिलनाडु ,केरल के लोग इस रेसिपी को ज्यादा बनाते हैं ,लेकिन यह अन्य राज्यों में भी पसंद किया जाता है, क्योंकि यह प्रोटीन से भरपूर डिश है ,करी को अधिकतर दोपहर के खाने या फिर रात के खाने में गरमा गरम चावल और पापड़ सब्जियों के साथ सर्वे किया जाता है।
कूटू करी में कुछ खास अगर है ,तो उसमें नारियल और काली मिर्च का टेस्ट एक अलग ही पहचान बनाता है ,कम समय में बनने वाली, यह रेसिपी बनाने में बहुत ही आसान है ,चलिए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं ,कुटू करी कैसे बनाते हैं।

Kootu Curry Recipe

सामग्री –

  • 1 कप काले चने (रात भर भिगोकर उबाल लें)
  • 2 कच्चा केला (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 1 कप – अरबी/कचालू (क्यूब्स में कटा)
  • 1 कप – नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1/2 छोटा चम्मच – जीरा
  • ½ छोटा चम्मच – काली मिर्च
  • 2 हरी मिर्च
  • ½ छोटा चम्मच – हल्दी पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच – नारियल तेल
  • 8–10 – करी पत्ता
  • 1 छोटा चम्मच – राई (सरसों के दाने)
  • 2 – सूखी लाल मिर्च
  • नमक – स्वादानुसार

बनाने की विधि –

  • सबसे पहले गैस को जलाएं, और भिगोए हुए काले चने को कुकर में नमक और हल्दी डालकर दो सिटी आने तक उबाल लें।
  • जब कुकर ठंडा हो जाए, तो उसी में कटा हुआ कच्चा केला और अरबी को डालकर, फिर से दो से तीन सिटी लगाकर पकाएँ।
  • अब कद्दूकस किया नारियल, जीरा, काली मिर्च और हरी मिर्च को पीसकर एक दरदरा पेस्ट बना लेन।
  • प्रेशर कुकर के ठंडे हो जाने के बाद उबले हुए चने और सब्ज़ियों में नारियल पेस्ट डालकर, अच्छी तरह से मिलाएँ और धीमी आंच पर 5–7 मिनट पकाएँ।
  • एक छोटी कढ़ाई में नारियल तेल गरम करें, राई, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ते डालकर, तड़का बनाकर करी में डाल दें।
  • गरमा गरम कूटू करी रेसिपी बनाकर तैयार है, इस रेसिपी को चावल या पराठे के साथ सर्व करें।

सुझाव –

  • कूटू करी का टेक्सचर थोड़ा गाढ़ा होता है, इसलिए पानी कम मात्रा में उपयोग करें।
  • नमक मिर्च का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार करें।
  • अगर आपको किसी भी प्रकार की त्रुटि इस रेसिपी में नजर आती है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। धन्यवाद !

YOU MAY ALSO LIKE this recipe –

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here