Lemon Balm Tea | लेमन बाम टी – यह एक ऐसी जादुई चाय है जो की आपकी स्वास्थ्य से संबंधित सभी समस्याओं को दूर करती है इस चाय को पीने से तनाव और थकान दूर करने में मदद मिलती है,यह नींद को बेहतर बनाने वाला एक प्राकृतिक पेय है,लेमन बाम टी पाचन को दुरुस्त रखती है,और पेट को हल्का करती है,इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करते हैं,रोज़ाना लेमन बाम टी पीने से मन शांत और रिलैक्स महसूस होता है, इस रेसिपी को बनाने में कोई भी ज्यादा सामग्री और मेहनत की आवश्यकता नहीं है, इसे आप आसानी से बना सकते हैं, चलिए जानते हैं ,इस रेसिपी को कैसे बनाते हैं,नीचे दिए गए सामग्री और विधि को ध्यान से पढ़ें।

सामग्री :-
- 7-8 – लेमन बाम की ताज़ी पत्तियाँ या सूखी पत्तियाँ
- 1½ कप – पानी
- 1 छोटा चम्मच – शहद / चीनी
- ½ छोटा चम्मच – नींबू का रस
बनाने की विधि :-
- गैस को मध्य आंच पर जलाएं और सबसे पहले पानी को एक पैन में उबल लें।
- जब पानी मे उबाल आने लगे तब उबलते पानी में लेमन बाम की पत्तियाँ डालें।
- अब गैस बंद करके पैन को ढककर 5-7 मिनट तक ढक कर रख दे, ताकि पत्तियों का फ्लेवर अच्छे से पानी में उतर जाए।
- अब एक छन्नी की मदद से इसे एक कप में छान लें।
- स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें ऊपर से शहद और नींबू का रस मिला लें।
- गरमा गरम स्वादिष्ट Lemon balm tea बनकर तैयार है, इसे एक-एक शिप पीकर एंजॉय करें।
सुझाव :-
- लेमन बाम टी को सुबह या शाम के रिलैक्सिंग ड्रिंक के रूप में लिया जाता है।
- यह टी तनाव कम करने,और नींद बेहतर करने में भी मदद करती है।
- अगर आप इस टी को बिना लेमन और शहद के पीना चाहते हैं, तो यह जरूरी भी नहीं है।
YOU MAY ALSO LIKE this recipe –
- रवा उपमा कैसे बनाएं?2022
- Coconut Jaggery Modak Recipe / नारियल गुड मोदक रेसिपी
- Mawa Modak Recipe | मावा मोदक
- Upma recipe | उपमा रेसिपी इन हिंदी
























