Maharashtrian Thecha Recipe -: हरी मिर्च से बनने वाली है,ठेचा रेसिपी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है,और बनाने में भी आसान है,हरी मिर्च का इस्तेमाल अधिकतर सब्जी बनाने में या फिर सलाद के तौर में उपयोग में लाते हैं,आज आपके लिए लेकर आए हैं,हरी मिर्च,लहसुन,मूंगफली से बनी,स्वादिष्ट Maharashtrian Thecha Recipe इसे आप पूरी,पराठा,रोटी,बाजरे की रोटी,सब्जी के साथ सर्व कर सकते हैं।

ठेचा महाराष्ट्र की फेमस रेसिपी है,इसे हर प्रकार के खाने के साथ सर्व किया जाता है, यह रेसिपी खाने के स्वाद को 4 गुना बढ़ा देती है,अगर आप तीखा खाना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं,तो हरी मिर्च से बनी यह ठेचा रेसिपी आपको बहुत ज्यादा पसंद आएगी,अगर आपको खाने के साथ कुछ तीखा और चटपटा खाने का मन करता है,तो आप हर रोज यह ठेचा रेसिपी बना कर खा सकते हैं,क्योंकि यह बनाने में बहुत ही आसान होती है,चलिए जानते हैं,आसान विधि से Maharashtrian Thecha Recipe को कैसे बनाते हैं।
|
|
|
|
कितने लोगों के लिए 4 |
Maharashtrian Thecha Recipe बनाने की सामग्री-
- 15-20 हरी मिर्च (कटी हुई)
- 7-8 – लहसुन की कलियाँ (छिलका निकली हुई)
- 1 Cup – मूंगफली के दाने
- 5 टीस्पून – हरा धनिया (कटा हुआ)
- 1 टीस्पून – नमक (स्वादनुसार)
- 1/2 टीस्पून – जीरा
- 2 टीस्पून – तेल
- 2 टीस्पून – नींबू का रस
Maharashtrian Thecha Recipe बनाने की विधि-
- गैस को मध्यम आंच पर जलाएं और कड़ाही मे एक छोटा चम्मच तेल डाल देंगे, तेल को गर्म हो जाने दे।
- अब जीरा और मूंगफली का दाना डालकर मध्यम आंच में दाना को फ्राई करेंगे।
- 5 मिनट तक भून लेंगे,और फिर एक अलग प्लेट मे मूंगफली के दाने को निकाल लेंगे।
- अब उसी कढ़ाई में फिर से एक चम्मच तेल डालेंगे, और हरी मिर्च,लहुसन,हरा धनिया को अच्छे से 4 से 5 मिनट तक भून लेंगे।
- सभी सामग्री को एक प्लेट में निकाल ले,और मूंगफली के दाने जब ठंडे हो जाए तो उनके छिलके को निकाल दें।
- अब एक मिक्सर जार लेंगे,और भुनी हुई हरी मिर्च, मूंगफली दाना, जीरा, हरी मिर्च, लहुसन, हरा धनिया और नमक डाल कल दरदरा पीस लेंगे।
- यदि आपके पास सिलबट्टा है,तो आप सिलबट्टे का ही इस्तेमाल करें सिलबट्टे में बनी ठेचा रेसिपी खाने में और भी स्वादिष्ट लगती है।
- अब पिसे हुए मिश्रण को एक बाउल मे निकाल लें,और ऊपर से नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं।
- हरी मिर्च से बना स्वादिष्ट Maharashtrian Thecha Recipe बनकर तैयार है,इसे बाजरे की रोटी,चावल या फिर खाने के साथ सर्व करें।
स्वाद-
- तीखा और चटपटा
सुझाव-
- ठेचा रेसिपी को बनाने के लिए सभी मिश्रण को दरदरा ही पीसना है।
- मिर्च और मूंगफली को फ्राई करने से ठेचा रेसिपी का स्वाद बढ़ जाता है।
Conclusion-
मुझे विस्वास है आपको ये रक्षाबंधन में बनाएं Maharashtrian Thecha Recipe बनाने कि विधि बहुत पसंदआयी होगी |अगर इससे लेकर कोई भी Doubt है,तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है | या फिर अगर आपको इसके अलावा कोई और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है |
मैं कोशिश करुँगी कि आपके सवालो के जवाब जल्द से जल्द दे दू |
YOU MAY ALSO LIKE-



















तैयारी 






