Moong dal halwa recipe – प्रोटीन से भरपूर और सेहतमंद रेसिपी है,शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे हलवा खाना पसंद ना हो और राजस्थान में तो यह सबसे ज्यादा बनने वाली रेसिपी है,शादियों में या फिर पार्टियों मे यह रेसिपी जरूर ही बनती है,यह स्वादिष्ट मिठाई बच्चों और बड़ों को सभी को पसंद आती है,अगर आप मूंग दाल का हलवा घर पर ही बनना चाहते हैं,तो एक बार इस विधि से हवा जरूर बनाएं।

Moong dal halwa
वैसे तो इस रेसिपी को अधिकतर सर्दियों के मौसम में बनाया जाता है,लेकिन आप इस मिठाई को किसी भी समय बनाकर खा सकते हैं,कम समय में बनने वाली यह मिठाई खाने में स्वादिष्ट और बनाने में आसान होती है।

सामग्री :-

  • 2 कप – मूंग दाल ( बिना छिलके वाली)
  • ½ कप – देशी घी (जरूरत हो तो थोड़ा और)
  • 1 बड़ा चम्मच – बेसन
  • 3 कप – दूध
  • 1 कप – चीनी (स्वाद अनुसार)
  • ½ छोटा चम्मच – इलायची पाउडर
  • केसर – कुछ धागे
  • 2–3 बड़े चम्मच – मेवे (काजू,बादाम, किसमिस कटे हुए)

बनाने की विधि :-

  • मूंग दाल को धोकर 4–5 घंटे के लिए भिगो कर रख दें।
  • अब मूंग दाल का पानी निकालकर, ग्राइंडर में डालकर दरदरा पीस लें (ज्यादा महीन न पीसें)।
  • गैस को मध्यम आंच पर जलाएं,और कड़ाही में घी गरम करें,और सारे ड्राई फ्रूट को डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
  • सभी भुने हुए ड्राई फ्रूट को एक प्लेट में निकाल ले।
  • अब बेसन डालकर हल्का भूनें, और फिर दाल का पेस्ट कढ़ाई में डालकर,धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें।
  • जब दाल का पेस्ट सुनहरा होने लगे,और खुशबू आने लगे तो समझ लें, कि दाल सही तरह से भुन गई है।
  • अब इसमें चीनी डालें,और धीरे-धीरे गरम दूध डालें,और एक चम्मच की मदद से अच्छे से मिलाएँ।
  • जब दाल दूध सोख ले,और मिश्रण गाढ़ा होने लगे तब तक चलाते हुए पकाएँ।
  • अब मिश्रण में भुने ड्राई फ्रूट ,इलायची पाउडर और केसर डाल कर अच्छे से मिलाए।
  • गरमा-गरम मूंग दाल का हलवा बनकर तैयार है,इसे प्लेट में निकाल कर सर्व करें,और सजावट के लिए ऊपर से थोड़े ड्राई फ्रूट डालें।

सुझाव :-

  • दाल को जितना अच्छे से घी में भूनेंगे, हलवा उतना ही स्वादिष्ट बनेगा।
  • हवा में और अच्छा स्वाद लाने के लिए इसमें मावा का उपयोग भी कर सकते है।

YOU MAY ALSO LIKE this recipe –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here