Moong Dal Kachori Recipe;-मूंग दाल कचौरि रेसिपी कचौरियों की अगर बात आए तो बहुत से प्रकार की कचौरि बनाते हैं, जैसे कि आलू की कचौरि, उड़द दाल की कचौरि इत्यादि प्रकार की कचौरिय बनाकर खाते हैं। लेकिन एक ही तरह की कचौरि खा कर अगर मन भर जाता है और कुछ अलग खाने का मन करता है,तो एक बार आप यह मूंग दाल की कचौरियों बनाकर खा कर देखें।
जैसे की हम सभी जानते हैं मूंग दाल प्रोटीन से भरपूर होती है, मूंग दाल की कई रेसिपी बना सकते हैं,यह हमारे लिए बहुत फायदेमंद होता है,तो आज हम एक नई रेसिपी आपके लिए लेकर आए हैं मूंग दाल की कचौरियों रेसिपी यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और बनाने में आसान होती है,समय की बचत करते हुए आप इसे कम समय में बना सकते हैं,बच्चों के टिफिन में या फिर नाश्ते में आप मूंग दाल की कचोरी सर्व करें यकीन मानिए यह सभी को बहुत पसंद आएगी।

आवश्यक सामग्री – Ingredients for Moong Dal Kachori Recipe-
- आटा गूथने के लिये-
- मैदा – 2 कप (250 ग्राम)
- तेल – 3 कप
- नमक – स्वाद अनुसार
- Moong Dal Kachori स्टाफिंग के लिये-
- मूंग दाल – 1 cup (100 ग्राम 2 घंटे पानी में भीगी हुई)
- हरा धनियां – 2 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ.
- हरी मिर्च – 3 बारीक कटी हुई
- धनियां पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
- लालमिर्च – 1/4 छोटी चम्मच
- हींग – 1 पिंच
- अदरक पाउडर – 1/2 (1 इंच अदरक को कद्दूकस करके ले)
- नमक – आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- गरम मसाला – 1/4 छोटी चम्मच
- जीरा – आधा छोटी चम्मच
Moong Dal Kachori Recipe विधि – How to make Moong Dal Kachori-
- मैदा को एक बड़ी प्लेट में डाल ले, नमक और तेल मैदा में डालकर अच्छी तरह मिला ले।
- थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम चपाती के आटे जैसा आटा गूंथ कर तैयार कर ले।
- आटे को ज्यादा मसल कर चिकना नहीं करना है,आटे को ढककर 10-15 मिनिट के लिये रख दे ।
- आटा फूल कर सैट हो जायेगा,जब तक आटा सैट होता है तब तक स्टाफिंग बनाकर तैयार कर ले।
Moong Dal Kachori स्टाफिंग-
- सबसे पहले मूंग की भीगी हुई दाल को पानी से अलग करके दरदरा पीस लेना है।
- पेन को गरम करके पैन में 3-4 टेबल स्पून तेल डाल दीजिये तेल गरम होने पर जीरा,हींग,हरी मिर्च,धनियां पाउडर,सोंफ पाउडर और मसाले को हल्का सा भून लीजिये।
- पिसी हुई दाल डाल कर नमक,गरम मसाला,अदरक पाउडर और लाल मिर्च पाउडर भी डालकर मिलाये।
- मूंग दाल को लगातार चलाते हुये एकदम सूखने तक और अच्छी महक आने तक भुने। (अगर दाल कढ़ाई में चिपक रही हो तो थोड़ा तेल और डाल ले)
- भुनी दाल को प्याले में निकाल ले ताकि वह जल्दी से ठंडी हो जाय और कचौरि बनाने में आसानी रहे।
- आटा सैट हो कर तैयार है, आटे से छोटी-छोटी लोई तोड़कर, गोल कर ले।
- एक लोइ हाथ पर रखकर उसे उंगलियों की सहायता से बड़ा कर चपटा कर ले और एक चम्मच दाल की स्टाफिंग करें और आटे को चारों ओर से उठाकर अच्छी तरह बन्द कर दे।
- इसी तरह से सारी कचौरियां भरकर तैयार कर लेना है।
- कचौरियां तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कीजिये. कचौरियां तलने के लिये तेल को medium गर्म ही करें और भरी हुई कचौरी को हाथ से या बेलन से हल्का दबाव देते हुये मोटी कचौरी बेल कर तैयार कर लीजिये।
- कचौरी बेल कर medium गरम तेल में डाल कर, तले कचौरियां जब फूल कर तैरने लगे और नीचे की ओर से थोड़ी सिक जाय तब उन्हैं पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल , गैस medium रखें,तब ही कचौरियां खस्ता बनेंगी।
- गोल्डन ब्राउन कचौरियों को प्लेट में लगे टिशु पेपर पर निकाल कर रख ले, सारी कचौरियां इसी तरह तल कर तैयार कर ले Moong Dal Kachori खस्ता तैयार है।
- Moong Dal Kachori को हरे धनिया की चटनी या फिर मीठी चटनी के साथ सर्व करें यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है हम आशा करते हैं कि आपको यह रेसिपी बहुत पसंद आएगी।
नोट-
- कचौरियों के लिये आटा नरम लगायें।
- कचौरियों को भरते अच्छे से बंद ताकि भरा हुआ मटेरियल बाहर ना आए।
- कचौरियों को बेलते समय हल्के दबाव के साथ बेले कचौरियां फटनी नहीं चाहिये।
- कचौरियां एकदम खस्ता और बहुत अच्छी बनकर तैयार होंगी।
YOU MAY ALSO LIKE –
- Aam ki Chatni Kaise Banate hai in 2022
- मैंगो कुल्फी रेसिपी इन हिंदी
- बेल का शरबत रेसिपी इन हिंदी
- Veg Manchurian Recipe in Hindi in summer 2022
- रवा उपमा कैसे बनाएं?2022























