Noodles Cutlet Recipe-: नूडल कटलेट एक भारती चाइनीस व्यंजन है,बच्चों को सबसे ज्यादा नूडल्स ही पसंद आते हैं, लेकिन एक ही तरह से नूडल्स बनाकर खाने में ना तो बच्चों को पसंद आता है और ना ही बनाने वाले को,नूडल्स कटलेट खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है,और इसे बनाना भी बहुत आसान होता है,हरी सब्जियों,उबले आलू और हल्के मसाले डालकर नूडल्स कटलेट बनाया जाता है,इस रेसिपी को आप बच्चों को उनके लंच बॉक्स में भी दे सकते हैं।
|
|
|
|
कितने लोगों के लिए 4 |

Noodles Cutlet Recipe बनाने की सामग्री-
- 1 – पैकेट मैगी नूडल्स
- 2 – उबले आलू (मध्यम आकार के)
- 1 – प्याज
- पत्ता गोभी (बारीक कटा)
- 2 – हरी मिर्च
- 1 – गाजर
- 1 – शिमला मिर्च
- 1/2 Cup – ब्रेडक्रंब्स
- 3 टीस्पून – हरा मटर (उबला हुआ /फ्रोजन)
- 2 टीस्पून – स्वीट कॉर्न (उबला हुआ /फ्रोजन)
- 1/2 टीस्पून – चाट मसाला
- 1/2 टीस्पून -लाल मिर्च पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
- हरा धनिया (बारीक कटा)
- 4 टीस्पून – तेल
पेस्ट बनाने के लिए-
- 2 टीस्पून – मैदा
- 1/2 टीस्पून -काली मिर्च पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
- 1 Cup – पानी
Noodles Cutlet Recipe बनाने की विधि-
- गैस को मध्यम आंच पर जलाएं और एक पेन रखें पैन में एक गिलास पानी डालकर 3 मिनट तक नूडल्स को उबाल ले।
- सभी हरी सब्जियों को बारीक काट लें,अब एक बड़ा बाउल ले और उसमें उबले हुए आलू डालकर फोड़ ले।
- अब सभी मसालों को डालेंगे चाट मसाला,लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया,हरी मिर्च और नमक स्वाद अनुसार डालेंगे।
- सभी सामग्री को अच्छे से मिला ले,और ऊपर से नूडल्स को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ कर डाले नूडल्स को ज्यादा नहीं मिलाना है। (नूडल्स कटलेट में दिखेंगे नहीं)

- अब एक छोटा बाउल ले,और उसमे मैदा,काली मिर्च का पाउडर,नमक एक कप पानी डालकर पतला घोल बना लें।
- मिश्रण से बराबर भागों में 12 से 13 गोलियां बना लें, और हाथों की हथेलियों में थोड़ा सा तेल लगाएं ।
- एक-एक गोली को हाथ से घुमाते हुए टिक्की आकार में बना कर चपटा कर ले।
- गैस पर एक नॉन स्टिक तवा रखें एक चम्मच घी या तेल डालकर गर्म होने दें।
- अब एक कटलेट ले,और उसे मैदे के घोल में डिप करें उसके बाद ब्रेडक्रंब्स में डिप करें ।
- अब कटलेट को तवे में डालें इसी प्रकार से कटलेट को बनाकर तवे पर डालना है।
- सभी नूडल्स कटलेट को दोनों साइड में पलट-पलट कर भूरा रंग होने तक सेक लेना है।
- गरमा-गरम Noodles Cutlet Recipe बनकर तैयार हैं,सर्व करने के लिए एक प्लेट में नूडल्स कटलेट को निकाले और हरी चटनी,मीठी चटनी के साथ सर्व करें।
सुझाव-
- नूडल्स कटलेट बनाने में आप अपने मनपसंद के नूडल्स का उपयोग कर सकते हैं।
- हरी सब्जियों का उपयोग भी आप अपनी मनपसंद सब्जियों से कर सकते हैं।
- नमक मिर्च का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार ही करें।
Conclusion-
मुझे विस्वास है आपको ये मूंगफली की चटनी (Mungfali Chatni Recipe ) बनाने कि विधि बहुत पसंदआयी होगी |अगर इससे लेकर कोई भी Doubt है,तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है | या फिर अगर आपको इसके अलावा कोई और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है |
मैं कोशिश करुँगी कि आपके सवालो के जवाब जल्द से जल्द दे दू |
YOU MAY ALSO LIKE-



















तैयारी 






