Paneer bhurji recipe | होटल जैसी पनीर भुर्जी | ढाबा स्टाइल – सुबह के नाश्ते में बनाएं यह हेल्दी प्रोटीन से भरपूर टेस्टी रेसिपी बहुत ही कम समय में बनकर तैयार हो जाती है, आप इसे रोटी ,पराठा या फिर ब्रेड के साथ खा सकते हैं, अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं ,और प्रोटीन से भरपूर चीज खाना चाहते हैं ,तो यह रेसिपी आपके लिए बहुत बढ़िया साबित होगी।

पनीर भुर्जी
यह एक बेहद लोकप्रिय पनीर रेसिपी है ,यह बहुत कम मसाले तेल से तैयार की जाने वाली स्वादिष्ट रेसिपी है ,अगर आपके घर में अच्नक से मेहमान आ जाते हैं ,और आप उनको कुछ अच्छा बनाकर खिलाना चाहते हैं, तो पनीर भूरजी बनाकर रोटी के साथ सर्व करें याकिन मानिए आपके मेहमान आपकी तारीफ करते नहीं थाकेंगे।

सामग्री –

  • 300 ग्राम – पनीर (मसला हुआ)
  • 2 – प्याज़ (बारीक कटा हुआ)
  • 2 – टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • 1 – हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 1 छोटा चम्मच – अदरक-लहसुन पेस्ट
  • ¼ छोटा चम्मच – हल्दी
  • ½ छोटा चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच – धनिया पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच – गरम मसाला
  • ½ चम्मच – जीरा
  • 2 बड़े चम्मच – तेल/मक्खन
  • नमक – स्वादानुसार
  • 3 चम्मच – हरा धनिया ( बारीक कटा )

बनाने की विधि –

  • गैस को मध्यम आंच पर जलाएं और एक कड़ाही/पैन में तेल या मक्खन डालकर गरम करें।
  • तेल जब गर्म हो जाए तब उसमें जीरा, प्याज़ और हरी मिर्च डालकर सुनहरा भूनें।
  • प्याज के सुनहरे हो जाने के बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 1 मिनट चलाएँ।
  • अब इसमें टमाटर और नमक डालकर नरम होने तक पका ले। इसमें अब मसाले डालें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर डालकर मसाला अच्छी तरह से तेल अलग होने तक भूनें।
  • जब मसाले अच्छे से पक जाए, तब मसलकर रखा हुआ पनीर डालें ,और मसाले के साथ अच्छे से मिला कर 3–4 मिनट पकाएँ।
  • अब गरम मसाला डालकर ऊपर से हरे धनिये से गार्निश करें, स्वादिष्ट पनीर भुर्जी बनकर तैयार है।
  • पनीर भुर्जी को रोटी, पराठा, नान, या ब्रेड के साथ एक प्लेट में परोसें।

सुझाव –

  • अगर आप तीखा ज्यादा खाना पसंद करते हैं ,तो मिर्च का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार करें
  • पनीर भुर्जी को ब्रेड पर रखकर टमाटर ,खीरा ,प्याज लगाकर पनीर भुर्जी सैंडविच भी बना सकते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE this recipe –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here