Panta Bhat Recipe – पंता भात उड़ीसा की एक आसान और पारंपरिक रेसिपी है, यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी है,यह पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने और पेट को भी ठंडा रखती है,इस रेसिपी को बनाना बहुत ही आसान है,रात के बचे हुए चावल से आप इस रेसिपी को बना सकते हैं,इस रेसिपी को अधिकतर लोग गर्मियों के मौसम में ही बनाते हैं,क्योंकि यह शरीर को ठंडक पहुंचती है ।

सामग्री:-
- 2 कप – पका हुआ चावल (ठंडा)
- 1½ कप -पानी
- नमक – स्वाद अनुसार
- 1 हरी मिर्च ( कटी हुई)
- 1 छोटा प्याज़ (बारीक कटा)
- 1 छोटा चम्मच – नींबू का रस
- हरी धनिया (कटी हुई)
- तड़के के लिए-
- तेल,राई,जीरा,लाल मिर्च,करी पत्ता
विधि:-
1. पके हुए चावल को एक मिट्टी के बर्तन (बाउल) में डालें।
2. इसमें इतना पानी डालें कि चावल अच्छी तरह से डूब जाए।
3. अब चावल को ढककर 6 से 8 घंटे या रातभर के लिए छोड़ दें।
4. अगले दिन इसमें दो चम्मच दही और स्वादानुसार नमक डालें।
5. हरी मिर्च, प्याज़, नींबू का रस और धनिया पत्ता डालकर मिला लें।
6.एक चम्मच में थोड़ा सा तेल डालकर राई,जीरा,लाल मिर्च, करी पत्ता डालकर तड़का लगाए ।
7. ठंडा-ठंडा पंता भात आलू के चोखा के साथ सर्व करें।
सुझाव-
- गर्मियों के मौसम पंता भात बनाने के लिए चावल को ठंडी जगह पर रखें।
- पंता भात खाने में स्वादिष्ट और पाचन के लिए अच्छा होता है।
- इस रेसिपी को आप अपने मनपसंद सब्जियों के साथ भी खा सकते हैं।
YOU MAY ALSO LIKE this recipe –























