Peanut chutney recipe | मूंगफली की चटनी रेसिपी | पीनट चटनी – यह एक स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर चटनी है, सबसे ज्यादा यह रेसिपी दक्षिण भारत में प्रसिद्ध है ,लेकिन नाश्ते के साथ यह पूरे भारत में सर्व की जाती है,यह चटनी साइड डिश के रूप में डोसा ,इडली नाश्ते के साथ सर्व की जाती है ,यह भुनी हुई मूंगफली के साथ तैयार की जाती है, इस रेसिपी को बनाने के लिए मूंगफली को कम तेल या बिना तेल के भुना जाता है।

Peanut Chutney Recipe

हरी मिर्च ,लहसुन और नमक के साथ मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लिया जाता है ,अगर चटनी गाड़ी है तो इसमें थोड़ा पानी डालकर पतला किया जाता है ,तड़का लगाने के लिए सूखी लाल मिर्च, उड़द दाल, राई डालकर तड़का लगाते हैं ,यह चटनी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।

Peanut Chutney Recipe


इस रेसिपी को बनाने में बहुत ही कम समय लगता है ,और ज्यादा सामग्री का भी उपयोग नहीं करना पड़ता है ,इस रेसिपी को बनाने के लिए नारियल का भी उपयोग किया जाता है, चलिए जानते हैं ,एकदम आसान विधि से कैसे बनाते हैं, यह मूंगफली की चटनी।

सामग्री:

  • 1 कप – मूंगफली (भुनी हुई)
  • ½ कप – नारियल (छोटे टुकड़ों में काटा)
  • 1-2 – हरी मिर्च
  • 1 छोटा टुकड़ा – अदरक
  • 2 कलियाँ – लहसुन
  • 1 इमली का टुकड़ा
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – आवश्यकता अनुसार
  • 1 बड़ा चम्मच – तेल
  • ½ छोटा चम्मच – राई (सरसों के दाने)
  • 2 – सूखी लाल मिर्च
  • 5-6 – करी पत्ता

बनाने की विधि:-

  • गैस को मध्य मार्च पर जलाएं और अगर कच्ची मूंगफली है तो बिना तेल के कढ़ाई में सुनहरी होने तक भून लें और ठंडी करके छिलका हटा दें।
  • मिक्सी जार में भुनी हुई मूंगफली, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, इमली और नमक डालकर ,थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए स्मूद पेस्ट बना लें।
  • अब एक छोटे पैन में तेल गरम करें, उसमें राई, लाल मिर्च और करी पत्ते डालकर तड़का तैयार करें।
  • यह तड़का चटनी के ऊपर डालें ,और अच्छे से मिला ले।
  • मूंगफली की स्वादिष्ट चटनी बनाकर तैयार है।
  • अब इस चटनी को इडली, डोसा, वड़ा, उपमा के साथ सर्व करें।

Peanut Chutney Recipe

 

सुझाव –

  • इस चटनी को फ्रिज में रखकर 2 दिन तक उपयोग कर सकते हैं।
  • अगर आप आईएस चाटनी में नारियाल का उपयोग नहीं करना चाहते हैं ,तो यह जरूरी भी नहीं है।
  • चटनी में नमक मिर्च का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार करें।

YOU MAY ALSO LIKE this recipe –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here