Poi Saag | पोई साग के फायदे – पोई साग में कैल्शियम,आयरन,फाइबर जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं,पोई साग में पालक से भी ज्यादा आयरन होता है,जो एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद है,इसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करते है।

Poi Saag

पोई साग को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है,इसे आमतौर पर साग की तरह बनाया जाता है, जिसमें प्याज, लहसुन, हरी मिर्च और मसाले डाल कर बनाया जाता हैं,पोई साग खाने से आपका दिल, दिमाग, शरीर सभी दुरुस्त रहते हैं। इसे English में Malabar Spinach कहा जाता है।

Poi Saag

सामग्री:-

  • 500 ग्राम – पोई साग (Malabar spinach)
  • 1 – आलू (क्यूब्स में कटा हुआ, वैकल्पिक)
  • 2 – प्याज़ (कटा हुआ)
  • 1 – टमाटर (कटा हुआ)
  • 2 – हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच – अदरक-लहसुन पेस्ट
  • ½ छोटा चम्मच – राई
  • 1 – सूखी लाल मिर्च
  • ½ छोटा चम्मच – हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच – धनिया पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच – जीरा पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच – तेल
  • नमक – स्वादानुसार

बनाने की विधि:-

  • सबसे पहले पोई साग को अच्छे से धोकर उसका पानी निकाल दे और बारीक काट लें।
  • गैस को मध्यम आंच पर जलाएं ,और कढ़ाई में तेल गरम करें, राई,सूखी लाल मिर्च,प्याज़,अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
  • अब टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया और जीरा पाउडर डालकर मसाला अच्छी तरीके से तेल छोड़ने तक भूनें।
  • मसाले जब पक जाए तब आलू डालकर 5 मिनट अच्छे से पकाएँ।
  • अब कटा हुआ पोई साग डालें, नमक डालकर ढककर मध्यम आँच पर बीच-बीच में चलते हुए पकाएँ।
  • जब आलू और साग अच्छे से गल जाएँ और पानी सूख जाए तो गैस बंद कर दें।
  • गरमागरम पोई साग को दाल ,चावल और रोटी के साथ परोसें।

सुझाव –

  • पोई सांग में अगर आप आलू नहीं डालना चाहते तो यह अकेले भी बनाई जाती है।
  • नमक मिर्च का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार करें।

YOU MAY ALSO LIKE this recipe –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here