Shahi Paneer Recipe पूरे भारत में बहुत ही ज्यादा पसंद करने वाली रेसिपी है शाही पनीर तो देश विदेश में भी बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है,मुगलों के समय में यह परंपरागत सब्जी सदियों से प्रचलित है यह अधिकतर दोपहर के खाने में और रात के खाने में बनाई जाती है यह बहुत सारे व्यंजन से मिलकर शाही पनीर की रेसिपी बनती है जो कि खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है इसमें टमाटर काजू प्याज से मिलकर ग्रेवी तैयार की जाती है जोकि शाही पनीर में शाही खाने का स्वाद देती है आज सीखेंगे Shahi Paneer Recipe कैसे बनाते हैं।
तैयारी का समय 15 मिनट
पकाने का समय 25 मिनट
कितने लोगों के लिए 2

Shahi Paneer Recipe In Hindi

Shahi Paneer Recipe बनाने की सामग्री-

  • 250 ग्राम पनीर( क्यूब साइज मैं कटे)
  • 2 medium size टमाटर (कटा हुआ)
  • 2 medium size प्याज (कटा हुआ)
  • 5-6 काजू
  • 1 टी स्पून हरा धनिया (बारीक कटा)
  • 1-2 लॉन्ग
  • एक तेजपत्ता
  • एक छोटा टुकड़ा दालचीनी
  • दो हरी इलायची
  • 1 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर
  • 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टी स्पून धनिया पाउडर
  • एक कप दही
  • एक कप पानी
  • 1 टी स्पून शहद
  • 2 टी स्पून फ्रेश क्रीम
  • 1/2 टीस्पून गरम
  • एक चुटकी केसर
  • 2 टी स्पून देसी घी
  • 1/2 tbsp पनीर मसाला 
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1/2 टी स्पून कसूरी मेथी

Shahi Paneer Recipe बनाने की विधि-

  • गैस को मीडियम से में ऑन करें और उसके ऊपर एक पैन रखें एक चम्मच देशी घी डालें और गर्म हो जाने दे।
  • अब घी में जीरा,तेजपत्ता,दालचीनी,हरी इलायची,काजू और प्याज डालकर fry करें प्याज का जब रंग हल्का बदल जाए।
  • तब उसमें टमाटर डालें और आधा चम्मच नमक डालकर टमाटर के गलने तक 2 से 3 मिनट तक पकाएं।
  • गैस को बंद कर दें और मिक्सर से खड़े मसाले निकाल ले और एक ग्राइंडर में डालकर पीस लें।
  • अब एक छन्नी की मदद से इस मिक्सर को छान लें और एक अलग बर्तन में रख ले।
  • फिर से गैस medium flame मे on करें और एक पैन रखें एक चम्मच देसी ही डालें कसूरी मेथी और बनाया हुआ पेस्ट डालकर मसाले डाले हल्दी,लाल मिर्च,धनिया,गरम मसाला, पनीर मसाला एक कप दही डालें और अच्छे से मिक्स करें।
  • शहद डालकर मसालों को एक चम्मच की मदद से चलाते हुए दो-तीन मिनट तक पकाना है,इससे की दही फटे ना एक कप पानी डालें और पनीर डालकर 3 मिनट तक medium flame मैं पकाएं ।
  • Shahi Paneer Recipe तैयार है,गैस को बंद करके धनिया पत्ता डालकर सजाएं और ऊपर से फ्रेश क्रीम डालें और गरमागरम सर्व करें।धन्यवाद?

नोट-शाही पनीर बनाने के लिए पनीर को fry नहीं करना है कच्चा पनीर ही डालना है।
दही खट्टा नहीं होना चाहिए अगर आपके पास में शहद नहीं है तो आप 8 से 9 चीनी के दाने भी डाल सकते हैं शाही पनीर बनाने काजू का इस्तेमाल जरूर करें इससे आप की ग्रेवी का टेस्ट बहुत ही स्वादिष्ट आएगा।

यह भी पढ़े-

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here