मेदु वड़ा रेसिपी : मेदू वडा रेसिपी दक्षिण भारत का पारंपरिक नाश्ता रेसिपी है,इस रेसिपी को दक्षिण भारत के लोग सुबह या शाम के नाश्ते में खाना बहुत पसंद करते हैं,मेदू वडा रेसिपी बनाना बहुत ही आसान है,इसकी सामग्री लगभग घर पर ही मिल जाती है,और आसानी से बन भी जाता है।

दक्षिण भारत में जब लोग अपने परिवार के साथ साउथ इंडियन खाना खाने जाते है,तो वडा जरूर ऑडर करते हैं,लेकिन क्या आपने यह रेसिपी अपने घर पर बनाने की सोची है,अगर नहीं तो इसमें चटपटा स्वाद डालकर बहुत ही आसानी से बनाया जा सकता है।
मेदू वडा रेसिपी बनाने की सामग्री:- इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है,इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ धुली उड़द की दाल की जरूरत होती है,दाल को पीसकर इसमें प्याज,हींग,जीरा,अदरक,नमक,काली मिर्च मिलाया जाता है,उसके बाद तैयार किए गए बैटर से वड़े तैयार करके डीप फ्राई करते हैं।

मेदू वडा को कैसे सर्व करें: दक्षिण भारत मेदू वडा को सांभर, नारियल की चटनी या फिर मूंगफली की चटनी के साथ सर्व करते हैं,इस रेसिपी को हरी धनिया की चटनी के साथ भी सर्वे कर सकते हैं।
मेदु वड़ा रेसिपी सामग्री –
- 1 Cup – धुली उड़द दाल (4 से 5 घंटे पानी में भीगी हुई)
- 1 टीस्पून – नमक
- 1/4 टीस्पून – हींग
- 1/2 टीस्पून- जीरा
- 1 – प्याज (बारीक कटा)
- 1/4 टीस्पून – काली मिर्च पाउडर
- 1 टीस्पून -धनिया पत्ती (बारीक कटिंग)
- 1 टीस्पून – अदरक (बारीक कटा)
- आवश्यकता अनुसार – तेल (फ्राई करने के लिए)
- 1/2 टीस्पून -हरी मिर्च (बारीक कटा)
मेदु वड़ा रेसिपी बनाने की विधि –
- सबसे पहले दाल को पानी में से निकालकर ग्राइंडर जर में डालकर पीस लें।
- पिसी हुई दाल को एक प्लेट में निकलना निकाल ले, और सभी सामग्री प्याज,हरी मिर्च,अदरक,धनिया पत्ता,नमक, हींग,जीरा,काली मिर्च को डालकर अच्छी तरह फेंट लें।
- गैस को मध्यम आंच पर जलाएं और उसपर एक कढाई रखें, कढ़ाई में तेल गर्म करें।
- अब तैयार किए गए मिक्सर से मेदू बड़ा बनाने के लिए थोड़ा सा हिस्सा हाथ में ले,और गोलाकार करके बीच में छेद करें।
- तैयार किया गया मेदू बड़ा को सावधानी से तेल में छोड़े और दोनों तरफ भूरा रंग होने तक पका ले।
- मेदू वडा को पहले तेज आंच फिर हल्की आंच पर फ्राई करें।
- फ्राई किए हुए मेदू वडा को एक प्लेट में निकले,और गरमा गरम वडा मूंगफली की चटनी,नारियल की चटनी या फिर सांभर के साथ सर्व करें।
सुझाव-
- मेदू वडा में नमक मिर्च का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार कर सकते हैं।
- अगर आप प्याज नहीं खाते हैं,तो इसका उपयोग आप ना करें, यह रेसिपी बिना प्याज के भी अच्छी लगती है।
- हम आशा करते हैं,कि आपको यह रेसिपी पसंद आई होगी,अगर आपको कोई त्रुटि नजर आती है,तो हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। धन्यवाद !
- YOU MAY ALSO LIKE this recipe –
























