Vanilla Ice Cream Recipe In Hindi: मौसम गर्मी का हो या फिर सर्दियों का आइसक्रीम खाने का अपना ही मजा होता है,आइसक्रीम कोई भी फ्लेवर की हो खाने में स्वादिष्ट लगती है,लेकिन हर किसी की अपनी-अपनी पसंद होती है,किसी को कोई फ्लेवर पसंद है,तो कोई और फ्लेवर पसंद करता है।
आज आपको Vanilla Ice Cream Recipe बनाना बताएंगे यह बनाने में बहुत ही आसान होती है,आप इसे घर में बना कर ज्यादा क्वांटिटी में रख सकते हैं,ताकि जब आपका मन हो आप आइसक्रीम को निकाले और खा सकें। बच्चे भी परेशान नहीं करेंगे आपको आइसक्रीम लाने के लिए बार-बार मार्केट नहीं जाना पड़ेगा।

Vanilla Ice Cream Recipe In Hindi
कुल समय 30 मिनट
तैयारी का समय 10 मिनट
पकने का समय 20 मिनट
कितने लोगों के लिए -4

Vanilla Ice Cream Recipe की सामग्री-

  • 1 ग्लास दूध
  • 250 ग्राम फेस क्रीम
  • 2 tbsp चीनी
  • 2 cup कंडेंस मिल्क
  • 1/2 टी स्पून वनिला एसेंस
  • 1 tbsp बादाम बारिक कटे

Vanilla Ice Cream Recipe बनाने की वि​धि-

  • गैस को medium flame में on करें और एक बर्तन में दूध को दो चम्मच चीनी डालकर उबाल आने तक अच्छे से पका ले।
  • अब दूध को ठंडा कर ले,और एक ब्लेंडर ले उसमें ठंडा दूध फ्रेश क्रीम कंडेंस मिल्क और वनीला एसेंस डालकर 5 से 6 मिनट तक ब्लेंड करें।
  • अब एक प्लास्टिक का एयर टाइट बॉक्स ले जिसमें आइसक्रीम को जमाना है।
  • प्लास्टिक के बॉक्स में जो मटेरियल रेडी किया था,उसे डालेंगे और अच्छे से बंद करके 3 से 4 घंटे के लिए फ्रीजर में रख देंगे।
  • 3 घंटे बाद बॉक्स को निकालकर उसके अंदर के मिक्सर को ब्लेंडर में डालकर फिर से 5 से 6 मिनट तक अच्छे से ब्लेंड करेंगे,ऐसा करने से आइसक्रीम में बीच-बीच में बर्फ नहीं जमती है।
  • फिर से उसी बॉक्स में ब्लेंड किए हुए मैटेरियल को डालकर उसके ऊपर सिल्वर फाइल लगाएंगे और ढक्कन को अच्छे से बंद करके over night फ्रीजर में रख देंगे।
  • Time पूरा होने के बाद जब बॉक्स को खोल कर देखेंगे तो आप की ठंडी ठंडी Vanilla Ice Cream Recipe बनकर ready है।
  • आइसक्रीम स्कूप या चम्मच की मदद से आइसक्रीम को निकाल ले और बादाम डालकर आइसक्रीम कप में सर्व करें।
    नोट-आप अगर चाहे तो अपने मनपसंद ड्राई फूड या चॉकलेट को ग्रेट करके भी डाल सकते हैं,आइसक्रीम बनाने में यह ध्यान रखें चीनी का हमें कम यूज करना है,क्योंकि कंडेंस मिल्क में चीनी होती है। धन्यवाद ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here