Veg Shami Kabab Recipe -: आज आपके लिए शाकाहारी वेज सामी कबाब लेकर आए हैं,वैसे तो आपने यही सुना होगा की मटन और चिकन को मिलाकर शामी कबाब बनता है,जिसका स्वाद बहुत ही अलग होता है,लेकिन जो लोग शुद्ध शाकाहारी हैं,और नॉनवेज खाना नहीं पसंद करते और कुछ नई रेसिपी खाना चाहते हैं,तो यह वेज शामी कबाब रेसिपी बनाकर खाएं जो बिल्कुल से एकदम शुद्ध शाकाहारी है,बरसात के मौसम मैं Veg Shami Kabab Recipe को बनाकर खाएं और इसका आनंद उठाएं।

|
|
|
|
कितने लोगों के लिए 4 |
Veg Shami Kabab Recipe बनाने की सामग्री –
- 1 Cup – चना दाल (भीगी हुई )
- 4 tbsp – देसी घी
- 1 tbsp – अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1/2 tbsp – हल्दी पाउडर
- 1 tbsp – धनिया पाउडर
- 1/2 tbsp – लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 tbsp – गरम मसाला
- 1 tbsp – शामी कबाब मसाला
- नमक – स्वाद अनुसार
- 1/2 tbsp – जीरा
- 2 tbsp – बेसन (भुना हुआ)
- 2 – हरी मिर्च (बारीक कटी)
- 3 tbsp – हरी धनिया,हरा पुदीना (बारीक कटी)
हरी सब्जियां –
- 1 Cup – फूल गोभी
- 1 – आलू
- 2 – टमाटर
- 2 – प्याज
- 6-7 – बींस गाजर
स्टाफिंग के लिए-
- 1 Cup – दही (पानी निकला हुआ)
Veg Shami Kabab Recipe बनाने की विधि –
- सबसे पहले सभी हरी सब्जियों को अच्छे पानी से साफ करके काट ले।
- गैस को मध्यम आंच पर जलाएं और उस पर एक कुकर रखें।
- कुकर में दो चम्मच देसी घी डालें,देसी घी जब गर्म हो जाए और धुआं छोड़ने लगे।
- अब जीरा और कटा हुआ प्याज डालें,प्याज जब हल्का सुनहरा दिखने लगे तब सभी कटी हुई सब्जियां डालें।
- सब्जियों को 1 मिनट तक फ्राई करें फिर भीगी हुई चने की दाल डालें और अच्छे से सभी को मिला ले।
- इसके बाद मसाले डालेंगे हल्दी,धनिया,गरम मसाला,लाल मिर्च,शामी कबाब मसाला,नमक इन सभी मसालों को डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- आधा कप पानी डालकर कुकर के ढक्कन को बंद कर दें,और तीन से चार सीटियां लगा ले।
- कुकर जब ठंडा हो जाए तो ढक्कन को खोल कर एक चम्मच या फिर ग्राइंडर मशीन से सभी सामग्री को अच्छे से पीस लें।
- अगर मिक्सर पतला दिख रहा हो तो गैस को धीमी आज में जला ले,और उसके ऊपर कुकर रखें सभी सामग्री को ड्राई होने तक फ्राई करें।
- जब मिक्सर ड्राई हो जाए तो उसको एक प्लेट में निकाल ले, हरी धनिया और पुदीना के पत्ते बारीक कटा हरा मिर्च डालकर मिला लें।
- स्टाफिंग के लिए दही मैं थोड़ा सा धनिया और पुदीना की पत्ती, दो चुटकी नमक डालकर मिला ले।
- मिक्स वेजिटेबल के मिक्सर से मध्यम आकार की एक लोई ले और उसमें एक चम्मच दही की स्टाफिंग भरे बंद करके गोलाकार में हाथों से गोल करते हुए चपटा कर ले।
- शामी कबाब अब कबाब आकार में बनाकर तैयार है,इसे तलने के लिए गैस पर एक तवा रखें।
- तवा में घी डालकर एक साथ तीन से चार कबाब को सेक ले कबाब को दोनों तरफ से पलट-पलट कर फ्राई करना है।

- कबाब जब दोनों तरफ से ब्राउन कलर की दिखने लगे,तब कबाब को एक प्लेट में निकाल ले और सभी कब आपको इसी विधि से फ्राई कर ले।
- Veg Shami Kabab Recipe बनकर तैयार हैं,सर्व करने के लिए एक प्लेट में हरी चटनी,मीठी चटनी,प्याज और शामी कबाब रखकर सर्व करें।
सुझाव-
- शामी कबाब को डीप फ्राई भी कर सकते हैं।
- शामी कबाब पर अपने स्वाद अनुसार तीखा और चटपटा कर सकते हैं।
Conclusion-
मुझे विस्वास है आपको ये वेज शामी कबाब (Veg Shami Kabab Recipe ) बनाने कि विधि बहुत पसंदआयी होगी |अगर इससे लेकर कोई भी Doubt है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है | या फिर अगर आपको इसके अलावा कोई और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है |
मैं कोशिश करुँगी कि आपके सवालो के जवाब जल्द से जल्द दे दू |
YOU MAY ALSO LIKE-



















तैयारी 






