केर सांगरी का अचार- केर सांगरी का अचार सबसे ज्यादा राजस्थान में बनाए जाने वाला व्यंजन है,राजस्थान के लोग अचार बहुत ही स्वाद के साथ खाते हैं,केर सांगरी राजस्थान के जंगलों में पाई जाने वाली फली है,इसका अचार बनाना बहुत ही आसान है,इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। यह अचार खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है।

केर सांगरी का अचार

केर सांगरी का अचार सामग्री-

  • 1 kg – केर
  • 1 kg – सांगरी
  • 2 टीस्पून – मेथी दाना
  • 4 टीस्पून – सौंफ
  • 1 टीस्पून – कलौंजी
  • 1 टीस्पून – आमचूर पाउडर
  • 2 टीस्पून – हींग
  • 3 टीस्पून – हल्दी पाउडर
  • 1 Cup – राई
  • 2 टीस्पून – लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार – नमक
  • 4 Cup – तेल ( सरसों का)
  • 2 टीस्पून – जीरा
  • 4 टीस्पून – लहसुन का पेस्ट

केर सांगरी का अचार बनाने की विधि –

  • केर सांगरी को साफ पानी से 3-4 बार धो लें।
  • अब केर सांगरी को अलग-अलग बर्तन में रात भर पानी में भिगो दें।
  • अगले दिन केर सांगरी को पानी से निकाल दे,और साफ पानी लेकर दोनों को हल्का नरम होने तक पाक ले। (लगभग 5 से 7 मिनट)
  • नरम होने के बाद पानी निकाल दें,एक साफ कपड़े पर फैला दें,और अच्छी तरह पानी सूखने दें।
  • गैस को मध्यम आंच पर जलाएं और उसे पर एक कढाई रखें कढ़ाई में दो चम्मच तेल डालें ।
  • तेल जब गर्म हो जाए तब मेथी दाना,हींग,जीरा,कलौंजी,सौंफ, डालें।
  • तीन से चार मिनट तक हल्का भून ले,और एक अलग प्लेट में निकले।
  • भुने हुए मसाले को एक ग्राइंडर जार में डालकर पीस लें,और एक बड़ी प्लेट में निकलना।
  • सरसों को भी ग्राइंडर जार में डालकर दो टुकड़े होने तक ग्राइंड करें ।
  • अब ग्राइंड किए हुए मसाले में हल्दी,लाल मिर्च,अमचूर,लहसुन का पेस्ट,नमक,सरसों तथा सरसों का तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें ।
  • अब सूखी हुई केर सांगरी को मसाले के साथ अच्छे से मिला ले।
  • केर सांगरी के अचार को एक साफ और सूखे जार में भरकर रख दें। (और दो-तीन दिन तक धूप दिखाएं)
  • 5 से 6 दिन बाद केर सांगरी का अचार बनाकर तैयार है,अचार को दाल चावल पूरी पराठा के साथ सर्व करें।

YOU MAY ALSO LIKE-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here