मशरूम सूप रेसिपी|Mushroom Soup Recipe- आज हम आपके लिए नई रेसिपी लेकर आए हैं अगर आप हमेशा की प्रकार का खाना खा-खाकर थक गए हैं,तो यह मशरूम सूप की रेसिपी आप जरूर ट्राई करें यह आपको हल्दी और एनर्जेटिक रखेगा रोज-रोज वही दाल चावल रोटी सब्जी खा कर मन अगर भर गया है,तो एक बार मशरूम सूप जरूर बना कर देखें बहुत कम समय में आप यह मशरुम का सूप तैयार कर सकते हैं मशरुम का सूप बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की आवश्यकता नहीं होती है, मशरूम सूप को आप कम सामान और कम समय में तैयार कर सकते हैं अगर आपको जल्दी से भूख लगी है,और कुछ आसान सा जल्दी बनाना चाहते हैं तो मशरूम सूप रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

कुल कितना समय -20 min
कितने लोगों के लिए -3
मशरूम सूप सामग्री – Ingredients for Cream of mushroom soup
- मशरूम – 1 पैक (100 ग्राम)
- मक्खन – 3 टेबल स्पून
- हरा धनियां- 2 टेबल स्पून
- क्रीम – 2 टेबल स्पून
- नीबू – 1
- कार्न फ्लोर – 2 टेबल स्पून
- नमक – 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- कालीमिर्च ताजा कुटी -1/4 छोटी चम्मच
- अदरक लहसुन पेस्ट – 1/2 छोटी चम्मच
आप पढ़ रहे है मशरूम सूप रेसिपी ? अगर आप चाहे तो आप #1लौकी की बर्फी
और #2कटहल पालक मसाला रेसिपी बना सकती है |काजू की बर्फी रेसिपी (काजू कतली)

विधि – How to Make Mushroom Soup
- सबसे पहले मशरूम को अच्छी सी धूल कर कपड़े से पोंछ लीजिये और डंठल की तरफ से थोड़ा हटाकर छोटा-छोटा काट लें।
गैस को medium flame मैं on करें और पैन में 1 या 2 टेबल स्पून मक्खन डालकर melt होने तक गरम करें।
मक्खन में अदरक,लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का सा भून लीजिये, कटे हुये मशरूम, नमक, काली मिर्च डाल कर, सारी चीजों को अच्छे से मिलाएं और ढककर धीमी आंच पर 3-4 मिनिट तक पकने दें,और बीच-बीच में चला कर देख ले। - जब मशरूम के अन्दर से जूस निकल आने के बाद 2 मिनिट खुले ही पकाएं ताकि मशरूम नर्म हो जायं।
थोड़े से मशरूम 1/4 भाग मशरूम कढ़ाई में साबूत टुकड़े छोड़ दीजिये और 3/4 भाग मशरूम के टुकड़े मिक्सर जार में डालिये और हल्के दरदरे पीस ले।
पिसे मशरूम को उसी पैन में डाले जिसमें साबूत टुकड़े हैं।
2 कप पानी डाल कर उबाल आने के बाद, कार्न फ्लोर को 2-3 टेबल स्पून पानी में गुठलियां खतम होने तक घोलिये और सूप में मिला कर एक चम्मच की मदद से 1 मिनट तक चलाएं।
सूप को 2-3 मिनिट उबलने के बाद 1 टेबल स्पून क्रीम डालें और गैस बन्द 2 छोटे चम्मच नीबू का रस डालकर मिला दीजिये।मशरूम सूप रेसिपी|Mushroom Soup Recipe - क्रीमी मक्खन स्वादिष्ट मशरूम का सूप तैयार है, सूप को प्याले में सर्व करें, क्रीम और हरे धनिये से गार्निस करके गरमा गरम सूप पीजिये और अपने घर वालों को भी पिलाएं। मशरूम सूप रेसिपी|Mushroom Soup Recipe
नोट-
अगर आप सूप में प्याज और लहसुन या फिर और भी हरी सब्जियां डालना चाहते हैं, तो गरम मक्खन में 1 बारीक कटी प्याज और 4 लहसुन की कली बारीक कटी हुई डालिये, और प्याज के हल्के गुलाबी होने तक भूनने और हरी सब्जियों को भी बाद में मशरूम के टुकड़े डालिये और बिलकुल इसी विधि अनुसार मशरूम सूप बनाएं।
-;हम आशा करते हैं कि आपको हमारी यह रेसिपी मशरूम सूप रेसिपी|Mushroom Soup बहुत पसंद आई होगी अगर आपको इस रेसिपी को लेकर कोई भी डाउट है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। धन्यवाद|
YOU MAY ALSO LIKE-
- Aam ki Chatni Kaise Banate hai in 2022
- मैंगो कुल्फी रेसिपी इन हिंदी
- बेल का शरबत रेसिपी इन हिंदी
- Veg Manchurian Recipe in Hindi in summer 2022
- रवा उपमा कैसे बनाएं?2022























